जबलपुर संस्कारधानी के माउंटेन मैन अंकित सेन ने वोट डालने की अपील
जबलपुर दर्पण। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाताओं से विधानसभा चुनाव में वोट डालने का आग्रह किया। भंवरताल उद्यान में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुये। जबलपुर वासियों से कहा सर्वाधिक मतदान का बनाये रिकार्ड जबलपुर में ईको फ्रैंडली मतदान केन्द्र बनाने की पहल से प्रदेश के अन्य जिले भी ले प्रेरणा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन की उपस्थिति में आज शाम भंवरताल गार्डन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में संभागायुक्त अभय वर्मा, निर्वाचन आयोग के नोडल अधिकारी पुलिस अनुराग सिंह, कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन, पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह, नगर निगम कमिश्नर स्वप्निल वानखड़े, सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी जयति सिंह तथा बड़ी संख्या में युवा एवं समाज के सभी वर्ग के नागरिक शामिल हुये।


