भारत रक्षा मंच ने किया शस्त्र पूजन

जबलपुर दर्पण। भारत रक्षा मंच,महाकौशल प्रांत द्वारा विजया दशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन किया गया। आचार्य गिरिजा शंकर पांडे ने वैदिक विधि विधान से पूजन संपन्न कराया। समारोह में प्रांताध्यक्ष डॉ. एच. पी. तिवारी,प्रांत मंत्री जीवेश पांडे,सचिन अवस्थी, अरुण चंदेल, श्रीराम प्यासी,लखन पटेल, राजेंद्र तिवारी, सुमित प्यासी,संतोष दुबे,राम शंकर शुक्ला,आशुतोष तिवारी,सुनील जैन,राजेश जैन, तथा सचिन पटेल आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष डॉ. एच. पी. तिवारी ने कहा की हमारी शस्त्र पूजन परंपरा अति प्राचीन है।भगवान राम भी शस्त्र पूजन किया करते थे। जीवेश पांडे ने कहा कि चूंकि हमारे सभी देवी देवता अपने हाथों में शस्त्र धारण किए हुए हैं अतः हमें भी संवैधानिक दायरे में आत्मरक्षा हेतु अस्त्र – शस्त्र रखने चाहिए।



