पुलिस लाइन में शस्त्र सहित वाहनों का हुआ पूजन

जबलपुर दर्पण। शासकीय कार्यालयों सहित कई स्थानों पर इसी मंत्र की अनुगूंज रही। सुरक्षा संस्थान, पुलिस विभाग, क्षत्रिय महासभा में शस्त्रों का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। रक्षा मंत्र के साथ ही विजय के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जयघोष भी गूंजा। परम्परा अनुसार पुलिस लाइन में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उमेश जोगा, डीआईजी आरआरएस परिहार, कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन, एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने विधिवत शस्त्र पूजन करते हुये मां दुर्गा की आरती की। सफेद कद्दू काट कर निभाई रस्म।एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने तलवार से सफेद कद्दू काटकर उसकी पूजा की। पूजन करते हुए एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने हर्ष फायर किया। इस असवर पर वरिष्ट अधिकारियों को पुलिसकर्मियों ने सलामी से पूजा स्थल पर आकर्षक रूप से इंसास एके 47, एसएलआर, थ्री नॉट थ्री, स्टेन अन्य हथियारों को फूल-माला से सजाया गया था। शस्त्र पूजन के मौके पर एएसपी प्रियंका शुक्ला, एएसपी प्रदीप शैण्डे, एएसपी कमल मोर्य, एएसपी सोनाली दुबे, एएसपी समर वर्मा, एएसपी सूर्यकांत शर्मा सभी सीएसपी, डीएसपी, रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य एवं थाना प्रभारी मौजूद रहे। पूजन के दौरान अधिकारियों ने हर्ष फायर किया।
एडीजी उमेश जोगा ने किया पूजन, एसपी एपी सिंह “ने किया हर्ष फायर गन, अनुगैस गन और पिस्टल सहित बुराई पर अच्छाई की विजय कार्यक्रम का आयोजन करना बुराई पर अच्छाई की जीत का संकेत है, क्योंकि पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने सहित देश की सेवा और रक्षा करने का काम करती है। जनता को इंसाफ दिलाने अपराधियों का खात्मा करने जिस हथियार और वाहन का उपयोग किया जाता है, उन सभी शस्त्रों की पूजा अर्चना की गई और हवन कर बुराइयों को जला दिया गया। पुलिस के अलावा आज सामाजिक-सांस्कृतिक स्तर पर भी शस्त्र पूजन के आयोजन हुए। क्षत्रिय महासभा ने महाराणा प्रताप की मूर्ति के समक्ष शस्त्र पूजन किया। इस मौके पर शैलेन्द्र सिंह, अजीत समदड़िया आदि उपस्थित थे। रानीताल में भी क्षेत्रीय क्षत्रिय महासभा ने पूजन अर्चन किया। पारंपरिक रूप से घरों में भी शस्त्र पूजा की गई।



