अमित शाह के आगमन को दृष्टिगत रखते हुये अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने राजपत्रित अधिकारियों की ली बैठक

जबलपुर दर्पण। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता विभाग मंत्री श्री अमित शाह जी के प्रस्तावित जबलपुर आगमन को लेकर शाम 6-30 बजे पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय जबलपुर जोन जबलपुर में श्री उमेश जोगा (भा.पु.से) अतिरिक्ति पुलिस महानिदेशक जबलपुर जोन, जबलपुर द्वारा श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से) पुलिस अधीक्षक जबलपुर की उपस्थिति में सुरक्षा व्यवस्था में लगे राजपत्रित अधिकारियों की बैठक ली गयीं ।
बैठक में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा लगायी गयी सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी गयी, तत्पश्चात श्री उमेश जोगा (भा.पु.से) अतिरिक्ति पुलिस महानिदेशक जबलपुर जोन, जबलपुर द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।



