बॉलीवुड दर्पण

सलमान खान इस दिवाली पर टाइगर 3 की रिलीज के साथ दर्शकों को देने वाले हैं रोमांच से भरपूर फिल्म

मुंबई। सलमान खान पिछले कुछ सालों में जनता के स्टार के रूप में जानें जाने लगे हैं और इसका मुख्य कारण दर्शकों के साथ उनका जुड़ाव और उनकी लार्जर दैन लाइफ एक्शन इमेज है। हमने सुपरस्टार को अपनी फिल्मों में कुछ ऐसे माइंड-ब्लोइंग एक्शन सीक्वेंस लाते देखा है, जिसने ऑडियंस को खुश कर दिया। लोग उन्हें एक्शन अवतार में देखना पसंद करते हैं और उन्होंने मसाला एक्शन सीक्वेंस से इंटरटनेशनल एक्शन सीक्वेंस की तरफ अपना कदम बढ़ाया है ‘एक था टाइगर’ (2012) और ‘टाइगर जिंदा है’ (2017) के साथ। फ्रैंचाइज़ी के ब्रेथटेकिंग एक्शन सीक्वेंसेज, स्टंट्स और गनशॉट सीन्स ने फैन्स और ऑडियंस के दिमाग को बेहद प्रभावित किया है, और अब जब वो ‘टाइगर 3’ में फिर से टाइगर के रूप में लौट रहे हैं, तो उम्मीदें आसमान छू रहीं हैं।

फिल्म के ट्रेलर और टीज़र ने दिखाया कि कैसे सलमान खान अपने फैन्स और दर्शकों को साल की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म के साथ एंटरटेन करने के लिए आ गए हैं। दोनों में देखा गया है कि फिल्म भारतीय सिनेमा में कभी न देखे गए एक्शन सीक्वेंस को पेश करने का वादा करती है, जैसे कार चेज सीन्स, खतरनाक स्टंट्स, वॉर सीक्वेंसेज। वैसे टाइगर फ्रेंचाइजी ज्यादातर अपने धमाकेदार एक्शन के लिए ही जानी जाती है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि देश के सुपरस्टार ने इस फिल्म के साथ नई ऊंचाइयों को छूने की पूरी कोशिश की है। यह एक थ्रिलिंग एक्शन से भरपूर फिल्म होने वाली है जिसमें सलमान खान फुल फॉर्म में नजर आएंगे।दर्शकों का एक बड़ा हिस्सा सलमान को उनके लार्जर-दैन-लाइफ और एक्शन अवतार में देखना पसंद करता है, और जब वो टाइगर 3 के साथ आ रहे हैं, तो जनता के बीच प्रत्याशा आसमान पर है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद, फिल्म का लेटेस्ट ट्रैक, लेके प्रभु का नाम भी जनता के बीच इंस्टेंट हिट बन गया है और वे इसकी धुन पर थिरक रहे हैं।

इस बीच, सलमान खान कैटरीना कैफ, इमरान हाशमी और रिद्धि डोगरा स्टारर बहुप्रतीक्षित टाइगर 3 की रिलीज के लिए तैयारी कर रहे हैं और यह फिल्म 12 नवंबर, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88