जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
सिंधी धर्मशाला में लाखों रुपयों का गबन
जबलपुर दर्पण। नवजवान मंडल द्वारा संचालित सिंधी धर्मशाला गोपाल होटल द्वारका नगर लालमाटी में स्थित सिंधु सेवा भवन के धर्मशाला इंचार्ज वीरभान मंगलानी सहायक भारत मंगलानी एवं हरीश वाधवानी द्वारा बुकिंग राशि में लाखों रुपए का गबन किए जाने के आरोप पर अध्यक्ष ने धर्मशाला इंचार्ज वीरभान मंगलानी को नवजावान मंडल की सदस्यता से निष्कासित करने का आदेश जारी किया है। आगामी कार्यकाल के लिए सिंधु सेवा भवन धर्मशाला की बुकिंग करने का दायित्व कोषाध्यक्ष – हीरालाल मंगलानी अथवा सचिव-संतोष गोगिया को सौप दिया गया है।



