बॉलीवुड दर्पण

कंगना रनौत की तेजस पहली महिला लड़ाकू पायलट स्क्वाड्रन लीडर अवनी चतुवेर्दी से कनेक्शन

मुंबई। बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत स्टारर ‘तेजस’ कल बड़े परदे पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऐसे में फिल्म के रिलीज़ डेट से जुड़ी एक दिलचस्प बात जो किसी को पता नहीं है, वो यह है कि अवनि चतुर्वेदी भारत की भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में पहली महिला लड़ाकू पायलट का जन्मदिन भी उसी ही दिन पर आता है। फिल्म में खुद एक्ट्रेस एक साहसी, जोश से भरी, देशभक्त भारतीय वायु सेना महिला लड़ाकू पायलट की भूमिका में हैं।

जी हां, इस फिल्म की रिलीज डेट 27 ऑक्टूबर है, जो अवनी चतुवेर्दी की जन्मतिथि से मेल खाती हैं। बता दें, अवनि चतुर्वेदी ने भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में पहली महिला लड़ाकू पायलट के रूप में इतिहास रचा हैं। उन्होंने एमआईजी-21 बाइसन पर अकेले उड़ान भरकर इतिहास के पन्नों पर आपना नाम दर्ज करा लिया। ऐसे में ये वाकई एक संयोग है, क्योंकि तेजस हमारे देश के बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए एक निडर लड़ाकू जेट पायलट की कहानी है। तो आप भी आईएएफ की साहसी महिला फाइटर पायलट के जन्मदिन पर सिनेमाघरों में आ रही इस दमदार फिल्म को देखने का मौका न गवाए।

आरएसवीपी द्वारा निर्मित, तेजस में मुख्य भूमिका में कंगना रनौत हैं। सर्वेश मेवाड़ा द्वारा लिखित और निर्देशित और रॉनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित, यह फिल्म 27 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88