जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
समरसता सेवा संगठन द्वारा महर्षि वाल्मीकि एवँ महाराज अजमीढ़ जयंती पर विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह
जबलपुर दर्पण। समरसता सेवा संगठन द्वारा सामाजिक समरसता के परिपेक्ष्य में “सब सबको जाने – सब सबको माने” एक अभियान के अंतर्गत महर्षि वाल्मीकि एवँ महाराज अजमीढ़ की जयंती पर शनिवार 28 अक्टूबर को शाम 04 बजे से महेश चुनाव गोपाल बाग में विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष श्री संदीप जैन ने सभी से उपस्थिति का आग्रह किया है।



