जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पश्चिम विधानसभा भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह ने महाराणा प्रताप वार्ड में किया जनसंपर्क

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता पार्टी को जनता का भरपूर आशीर्वाद पश्चिम विधानसभा में मिल रहा है और जनता के आशीर्वाद से पश्चिम विधानसभा को सुव्यवस्थित, सुंदर और सर्वसुविधायुक्त विधानसभा बनाने के संकल्प को लेकर हम आये है और आने वाले पांच वर्षों में पश्चिम विधानसभा को पूरे देश में पहचान मिलेगी, यह बात पश्चिम विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह ने महाराणा प्रताप वार्ड में जनसंपर्क के दौरान कही।राकेश सिंह ने कहा 18 वर्षो से प्रदेश और 9 वर्षो से केंद्र में भाजपा को सरकार है और हमारी सरकार आने के बाद ही देश और प्रदेश का सर्वांगीण विकास हुआ आज जबलपुर सहित पूरे प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए काम हो रहे है, 20 वर्षो में जबलपुर पिछड़े गांव से निकलकर महानगर की श्रेणी में शामिल हुआ है पर पश्चिम विधानसभा में विगत 10 वर्षों में जो कार्य होने थे उनसे वो अछूता रह गया पर पश्चिम की जनता को विश्वास दिलाता हूँ पश्चिम विधानसभा आने वाले समय में सबसे विकसित विधानसभा बनेगी।

श्री सिंह ने महाराणा प्रताप वार्ड के मढ़फैया, धनवंतरी नगर, लालबाबा मंदिर, पावर हाऊस, मेन रोड, रोशन आनंद के निवास, सागर कालोनी, दुर्गा मंदिर,80 एलआईजी, रानीताल बस्ती, मोहन आयुषमान होम्स, महावीर नगर, नवनिवेश कालोनी, कांजी हाऊस में जनसंपर्क किया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र विश्वकर्मा, पार्षद जीतू कटारे, विवेक नायक, राजेश बड़गिया, रोकड़ साहू, अनुराग सोनी, उपांशु दुबे, गोलू जैन, संदीप पटेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88