जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पेंशनधारियों के कल्याण हेतु कांग्रेस सरकार वचनबद्ध: तरूण भनोत

जबलपुर दर्पण। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी और सुख-दुख के साथी पं. तरूण भनोत ने आज अपने समर्थकों और क्षेत्रीय नागरिकों के साथ महाराणा प्रताप वार्ड में सघन जनसंपर्क किया। इस क्षेत्र में हर वर्ग के साथ मेहनतकश और धर्म संस्कृति परंपरा कर निर्वहन करने वाले लोगों का आपसी तालमेल उल्लेखनीय है। पं. तरूण भनोत को एक वृद्धा और वृद्ध ने आर्शीवाद प्रदान किया। इस दौरान एक वरिष्ठ नागरिक ने रिटायरमेंट के बाद सरकार की पेंशन नीति से नाखुशी जाहिर की तब श्री भनोत ने आश्वस्त किया कि कांग्रेस सरकार आते ही मंत्रीमण्डल को पहली बैठक में पेंशनभोगी जनसेवकों के हित 10 से अधिक निर्णय लेंगे, जिनमें पुरानी पेंशन लागू करने पेंश्नर्स को केन्द्र के समान मंहगाई भत्ता देने, परिवार पेंशन अर्हता कम करने, पेंश्नर्स को अधिक्तम आयु छूट, राज्य पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49(6) समाप्त करने, पेंशनर्स की मृत्यु पर पुत्र-पुत्री नाबालिक आश्रित को पेंशन लाभ, विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के सेवानिवृत्त व्याख्याता आदि को सातवें वेतनमान का लाभ देने आदि अनेक निर्णय लिए जाएंगे।
पं. तरूण भनोत ने महाराणा प्रताप वार्ड अंतर्गत सी सेक्टर, डी सेक्टर, धनवंतरी नगर, सांई कालोनी, आदि क्षेत्रों में घर-घर दस्तक दी। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र की माताओं-बहिनों के साथ ही सर्वश्री रामफल मिश्र, अरविंद गौतम, जवाहर यादव, सी.आर. यादव, विष्णु सिंह ठाकुर, रामकृपाल त्रिपाठी, अर्जुन पटेल, के.के. शुक्ला, संतीश दुबे, अशोक सिंह, रमेश उपाध्याय, रिंकू दुबे, मधुसुदन दुबे, रोशन आनंद, अभिषेक पाठक, रोहित तिवारी, संजय पटेल आदि शामिल रहे।
गिरिराज किशोर वार्ड अंतर्गत कृपाल चैक स्थित कार्यालय में पूर्व पार्षद पं. द्वारका मिश्रा के संयोजन में पश्चिम क्षेत्र के विधानसभा प्रत्याशी पं. तरूण भनोत के समर्थन में एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें तरूण भनोत के साथ ही महापौर श्री जगतबहादुर सिंह अन्नू, श्री केवल कृष्ण आहूजा, श्री रिंकू अरोरा समेत अनेक लोंगों ने एकमतेन पं. तरूण भनोत को रिकार्ड मतों से जिताने संकल्प दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88