डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशमौसम दर्पण

भारी बारिश के चलते स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले में लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा और संभावित जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सतर्कता बरती जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने दो महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। पहले आदेश के अनुसार, जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, सीबीएसई, नवोदय एवं केन्द्रीय बोर्ड से संबद्ध प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए 04 एवं 05 जुलाई 2025 को दो दिवस का अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि, विद्यालयों के सभी शिक्षक एवं अन्य स्टाफ को इस अवधि में संस्था में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। दूसरे आदेश के तहत, जिले के समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में लांभावित बच्चों के लिए 05 जुलाई 2025 को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। परंतु, समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं केंद्रों में उपस्थित होकर आंगनवाड़ी की अन्य गतिविधियों का संचालन करेंगी। प्रशासन द्वारा यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिलेवासियों से अपील की गई है कि अत्यधिक वर्षा के दौरान सतर्क रहें और आवश्यक सावधानियां बरतें के लिए कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88