जबलपुर दर्पण

ओमती पुलिस द्वारा सटोरिये को सट्टा पट्टी लिखते हुये रंगे हाथ पकड़ा गया

जबलपुर दर्पण। पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), एवं नगर पुलिस अधीक्षक ओमती सोनू कुर्मी के मार्ग दर्शन में थाना ओमती की गठित टीम द्वारा सटोरिये को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 20 हजार 350 रूपये जप्त किये गये है। थाना प्रभारी ओमती राजपाल सिंह बघेल ने बताया कि आज दिनांक 19-4-26 की रात दौरान पेट्रोलिंग विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि माडल रोड़ सेंट नार्बद स्कूल के पीछे बस स्टाप ओमती में एक युवक अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिख रहा है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताये हुलिये का युवक सट्टा पट्टी लिखकर अवैध लाभ अर्जित करते दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने पूछताछ पर अपना नाम शिवा केशरवानी पिता श्याम केशरवानी उम्र 22 वर्ष निवासी बस्ती नम्बर 1 गोहलपुर बताया जिसके कब्जे से सट्टा पट्टी, वन प्लस कम्पनी का मोबाइल तथा लगवाड़ी रकम 20 हजार 350 रूपये जप्त करते हुये आरोपी शिवा केशरवानी के विरूद्ध धारा 4(क) सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय भूमिका- सटोरिया को सट्टा पट्टी लिखते हुये रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक श्रीराम सनोडिया, आरक्षक सुनील पटेल, संतोष टेकाम, सुजीत की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88