नूतन मराठी स्कूल में सशक्त हस्ताक्षर की 47वीं काव्य गोष्ठी सम्पन्न

जबलपुर दर्पण। सशक्त हस्ताक्षर संस्था की 47वीं काव्य गोष्ठी नूतन मराठी स्कूल, गोल बाजार में सानंद एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम संस्था के संस्थापक गणेश श्रीवास्तव ‘प्यासा’ ने अपने शब्द सुमनों से सभी अतिथियों, कवि-कवयित्रियों एवं काव्य प्रेमियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिसे लखन रजक ने प्रस्तुत किया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सुरेन्द्रलाल साहू ‘निर्विकार’ रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महामहोपाध्याय आचार्य डॉ. हरिशंकर दुबे ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में आचार्य विजय तिवारी ‘किसलय’, अरुण शुक्ल तथा सारस्वत अतिथि राजेश पाठक ‘प्रवीण’ उपस्थित रहे। वहीं मंगल भाव संतोष नेमा ‘संतोष’ एवं कवि संगम त्रिपाठी की भी गरिमामय उपस्थिति रही।स्वागत एवं अभिनंदन में महेश स्थापक, दिवाकर शर्मा, इन्द्र सिंह राजपूत, मंजू इंग्ले एवं शेखर शर्मा सहभागी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ कवि विवेक कुमार गुप्ता की रचना से हुआ। इसके पश्चात प्रेमकुमार पालीवाल ने शानदार मुक्तक प्रस्तुत किए। अखिलेश खरे ‘अखिल’ की रचना में माटी की खुशबू झलकी। गोष्ठी में लखनलाल रजक, अमरसिंह वर्मा, शिवानी भगत, कालीदास ताम्रकार, विजय सिन्हा, कमर इलाहाबादी उर्फ कमर जानी, जय प्रकाश श्रीवास्तव, अभय तिवारी, दीनदयाल तिवारी ‘बेताल’, उर्मिला श्रीवास्तव, केशरी प्रसाद पाण्डेय ‘वृहद’, संजय पाण्डेय एवं विजय नेमा ‘अनुज’ सहित अनेक रचनाकारों ने एक से बढ़कर एक रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। मंचस्थ अतिथियों ने भी अपने विचार एवं काव्य प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को ऊंचाइयां प्रदान कीं। कार्यक्रम का संचालन गणेश श्रीवास्तव ‘प्यासा’ ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मदन श्रीवास्तव ने किया।



