भक्ति में डूबा इंद्राना, कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ श्रीराम महायज्ञ

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण। जबलपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र इंद्राना में होने जा रहे 20 अप्रैल 2026 से 27 अप्रैल 2026 तक सात दिवसीय श्रीराम महायज्ञ की पूर्ण तैयारियां हो चुकी हैं। यह श्रीराम महायज्ञ के शुभारंभ पर पूर्ण तैयारी एवं कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ। श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ – परम पूज्य श्री श्री 1008 श्री सीताशरण जू महाराज सिद्धन धाम लोढ़ा पहाड़ कुर्रे सिहोरा की मौजूदगी में किया जा रहा हैं। जिसकी तैयारी पूर्ण रूप से हो गई हैं। अक्षय तृतीय पर सुबह से ही सभी संतों ने वहां पहुंच कर यज्ञ स्थल भूमि का निरीक्षण करते हुए। समस्त भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया। वहीं सीता राम सीता के पाठ से पूरा पंडाल गूंज उठा।



