वाल्मीकि जयंती मनाई

जबलपुर दर्पण। संस्कार भारती जबलपुर इकाई के द्वारा वाल्मीकि जयंती पर राज्य सभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि के निवास पर संस्कार भारती के पदाधिकारियों संस्था की अध्यक्षा एड माला सिंह ,श्रीमती विजयश्री मिश्र, राजेश खरे ,प्रभात दुबे, संजय सागर सेन ,राम दास बैरागी, सी पी वैश्य ,आरती दीक्षित, दिनेश सिंह बागरी एवं स्वयं सांसद महोदया श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि ने सभी के साथ आदि महर्षि वाल्मीकि जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर सामूहिक आरती एवं प्रसाद समर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त कर समाज के लिए समर्पित श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि जी को शाल, श्रीफल ,मोती माल से सभी पदाधिकारियों के द्वारा सम्मानित किया गया तत्पश्चात दुबे जी बैरागी जी एवं सम्मानित श्रीमती वाल्मीकि जी ने महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं संस्कार भारती जबलपुर के महामंत्री संजय सागर सेन ने सभी उपस्थित जनो का आभार व्यक्त किया ।



