जागरूक क्रिश्चियन मंच ने मृत विश्वासियों को दी श्रद्धांजलि
जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक क्रिश्चियन मंच के प्रदेश एवं जिला अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी ईसाई समाज के लोगों ने 2 नवंबर को सारे प्रदेश के कब्रिस्तान में मृत विश्वासियों की आत्मिक शांति के लिए मिशा बलिदान में भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की l इसी तारतम में जबलपुर के ईसाई समाज के विश्वासियों ने बिलहरी के कब्रिस्तान में पहुंचकर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की एवं पुष्प माला एवं मोमबत्ती जलाकर उनकी आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि अर्पित की l जागरूक क्रिश्चियन मंच ने आगे बताया कि बिलहरी क्रिश्चियन कब्रिस्तान में बिशप जेराल्ड अलमेडा के द्वारा कब्रिस्तान में मिसा बलिदान में भाग लेने वालों को उनके पूर्वजों के लिए प्रभु यीशु के नाम पर सांत्वना भी दी गई l तत्पश्चात ईसाई विश्वासियों के द्वारा अपने पूर्वजों की कब्र पर पुष्प माला, अगरबत्ती, मोमबत्ती, जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गईl वहीं जागरूक क्रिश्चियन मंच के पदाधिकारी एवं सदस्यों के द्वारा मृत विश्वासियों को श्रद्धांजलि देकर प्रार्थना की गई l जागरूक क्रिश्चियन मंच के जिला अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन, जेम्स एंथोनी, क्रिस्टोफर नरोना ,फ्रांसिस एंथोनी, क्लेमेंट पायस, आनंद राज एंथोनी, हैरिस नथानियेल, कैरोलिन अब्राहम, लॉरेंस मार्टिन, एनोस विक्टर, फिलिप एंथोनी, गुडविन चार्ल्स ,अल्बर्ट एंथोनी, क्लारिता ग्रेगरी , सुधीर पावेल, पीटर सावलकर, स्टीफन कुरपति, विनीता फ्रांसिस, विक्टोरिया दास, जॉन वास्को , रिंकू पीटर, फेलिक्स बरला, ज्योति लाजरूस , अरुण मार्टिन, विवियन मार्टिन, आदि ने उपस्थित होकर मृत विश्वासियों की आत्मिक शांति हेतु श्रद्धांजलि अर्पित कीlजबलपुर दर्पण।



