जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

विकास का दृढ़ संकल्प लेकर चल रही भाजपा:अभिलाष पांडे

जबलपुर दर्पण। आज से 18 वर्ष पूर्व मध्य प्रदेश एक बीमारू राज्य की श्रेणी में गिना जाता था उसके पश्चात भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लगातार विकास के काम करते हुए मध्य प्रदेश को एक विकसित प्रदेश की श्रेणी में स्थान दिलाने का प्रयास किया भाजपा का मंतव्य साफ है कि विकास का दृढ़ संकल्प लेकर भाजपा चल रही है और विकास की इस सतत प्रक्रिया में हमेशा समय की परिपाटी में भारतीय जनता पार्टी खरी उतरी है यह बात उत्तर विधानसभा प्रत्याशी अभिलाष पांडे ने महाराजा अग्रसेन एवं जयप्रकाश नारायण वार्ड में सघन जनसंपर्क के दौरान कही ।

अभिलाष पांडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने इस बार युवा प्रत्याशी को चुना है एवं मैं उत्तर विधानसभा में नेता नहीं बल्कि बेटा बनकर काम करूंगा ताकि प्रत्येक व्यक्ति अपने बेटे का हाथ पकड़कर काम करा सके भाजपा ने विकास एवं जनसेवा की है आज मोदी जी के नेतृत्व में देश में एवं कई राज्यों में भाजपा की सरकार है क्योंकि हम आमजनों के मन की बात समझते हैं और काम करना जानते हैं इसी के अनुरूप जनता की सेवा का प्रयास करते हुए उत्तर विधानसभा का विकास होगा।अभिलाष पांडे ने कहा कि जनसंपर्क के दौरान भाजपा कार्यकर्ता घर घर पहुंच रहे है एवं जनता से संपर्क स्थापित कर रहे हैं आमजन के आशीर्वाद से उत्तर विधानसभा में भाजपा को आशीर्वाद प्राप्त होगा एवं प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी ।जनसंपर्क के दौरान पूर्व मंत्री शरद जैन, कमलेश अग्रवाल, अतुल जैन दानी, राजकुमार गुप्ता, रमेश रैकवार, शैलेंद्र राजपूत, राजेश ठाकुर, पप्पू चौकसे, श्वेता सिंह, हर्षित राय, सारिका राय, दुर्गेश शाह, जयराम तिवारी, पूजा बाधवानी, सुबोध पांडे आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88