बदलेगा मौसम, सप्ताह के मध्य में बारिश के आसार

जबलपुर दर्पण। बसंत ऋतु का खुशनुमा मौसम प्रारंभ हो गया। पश्चिमी विक्षोप के असर से एक बार फिर से मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। जिससे एमपी के जिलों बारिश हो सकती है। जबलपुर में रविवार को सुबह के वक्त बादलों ने अपना डेरा जमाना शुरू कर दिया है। सप्ताह के बीच में जबलपुर में बारिश की संभावना जताई जा रही है। अभी फिलहाल दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी बनी हुई, लेकिन रात में ठंडक बरकरार है। बारिश हुई तो ठंड का दौर फिर शुरू होगा। अभी तापमान 30 डिग्री के आसपास रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि 19 -21 फरवरी के आसपास हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। बारिश होने से ठंड का दौर फिर शुरू हो जायेगा। बाद में फरवरी माह के आखिर तक तापमान में तेजी आयेगी। गर्मी का एहसास होना शुरू हो जायेगा।



