गैलेक्सी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल द्वारा मरीज को दिया गया नया जीवन

जबलपुर दर्पण। उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं देने में अग्रणी उखरी चौक स्थित गैलेक्सी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एक जटिल आर्थोपेडिक सर्जरी सफलता पूर्वक की गई। सेमर, जबलपुर के रहने वाले 22 वर्षीय पेशेंट को नई जिंदगी मिली। दरअसल पेशेंट का एक हाथ पास्ता मशीन से बुरी तरह जख्मी हो गया। उसके ब्लेड हाथ में घातक रूप से धसने से टेंडन डैमेज हो गए। इतना ही नहीं
धमनियां भी फट गई थी। ऐसे में हॉस्पिटल की एक्सपर्ट टीम ने समय रहते सर्जरी को अंजाम दिया। आम तौर पर पर इस तरह के केसेस में हाथ काटने की नौबत आ जाती है लेकिन 40 से 45 मिनट चली सर्जरी की प्रक्रिया के दौरान चिकित्सकों ने पूरी सावधानी बरती और धमनियों को रिपेयर किया। 24 घंटे में ही बेहतर नतीजे सामने आ गए। पेशेंट फिलहाल अस्पताल में एडमिट है, जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज भी किया जाएगा। अब उनके हाथ में पूरी तरह से जान आ गई है। यह चुनौतीपूर्ण सर्जरी ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर चतुर्वेदी, डॉक्टर पटेल और एनेस्थीसिया एक्सपर्ट डॉक्टर श्रीधर खंडेलवाल ने की। गैलेक्सी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ अखिलेश दुबे एवं डॉ विवेक गुप्ता ने वार्ता की अध्यक्षता की एवं सभी मीडिया मित्रों के प्रति आभार व्यक्त किया।



