पूर्व क्षेत्र के हर चौराहे बहुभुज हाई मास्ट पोल से रोशन होगे

जबलपुर दर्पण। प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में पूर्व विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आचार्य विनोवा भावे वार्ड में मरही माता मंदिर पूजन-अर्चन उपरांत वंशकार मोहल्ला से प्रारंभ होकर सर्वोदय स्कूल से ताड़ी खाना से बल्दी कोरी की दफाई से बेगम चौराहा से मरघटाई चौराहे से साहू मोहल्ला से चौधरी मोहल्ला से झिरिया कुआ से मरही माता मंदिर से शीतलामाई मंदिर में सघन जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी लखन घनघोरिया ने जनता से कहा कि हर चौराहे पर बहुभुज हाई मास्ट पोल से हर चौराहे रोशन होगे एवं हर घर को 100 युनिट बिजली मुफ्त मिलेगी प्रत्येक घर में रोशनी ही रोशनी होगी युवा एवं बुजुर्गो ने जगह-जगह स्वागत कर विकास कार्य के लिए धन्यवाद दिया। जनसंपर्क में डॉ. रमाकांत रावत, पवन मोंगरे, राज शुक्ला, नंदा ग्वालवंश, गोपाल चौधरी, सता चकवर्ती, मनोज यादव, सुनील प्रजापति, सागर शुक्ला, राजू प्रजापति, प्रेमसुख चकवर्ती, प्रकाश खरे, मोंटी वंशकार, रंजीत वंशकार, भगवती झारिया, रिंकू शुक्ला, आकाश चौधरी, सतीष पांडे, भूपेन्द्र नायडू प्रभु ईसाई, रंजीत कोरी, दीपक गुप्ता, आलोक सोनी, शिव ठाकुर, आलोक मसीह, और सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।



