जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
कांची कामकोटि पीठ शंकराचार्य जी ब्रम्हलीन श्री जयेंद्र सरस्वती को करेंगे नमन

जबलपुर दर्पण। कांची कामकोटि पीठ शंकराचार्य जी ब्रम्हलीन जयेंद्र सरस्वती का पुण्य स्मरण आज 10:30 बजे संस्कारधानी के पूज्य संतो की उपस्थिति में शंकराचार्य चौक छोटी लाइन फाटक में किया जाएगा। कार्यक्रम में साँसद श्री राकेश सिंह एवँ वरिष्ठजन उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि 19 वर्ष पूर्व कांची कामकोटि पीठ शंकराचार्य जी श्री जयेंद्र सरस्वती को 11 नवम्बर को दीपावली के पूर्व नरक चौदस के दिन ही गिरफ्तार किया गया था और 19 वर्ष बाद यह दुःखद संयोग बन रहा है इस हेतु उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया जाएगा।



