पश्चिम विधानसभा भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह ने विभिन्न संगठनों की बैठक में किया संवाद

जबलपुर दर्पण। मैंने हमेशा ही योजनाबद्ध तथा शाश्वत विकास पर विश्वास किया है और जनता के आशीर्वाद से साँसद बनने के बाद जबलपुर के विकास को गति मिले इसका प्रयास किया इसी तरह पश्चिम विधानसभा में भी योजनाबद्ध और शाश्वत विकास किया जाएगा, यह बात पश्चिम विधानसभा प्रत्याशी श्री राकेश सिंह ने विभिन्न संगठनों की बैठक में संवाद के दौरान कही।उन्होंने जहाँ मैंने अपने संसदीय कार्यकाल में जो कार्य कराये उनका लेखा जोखा आपके समक्ष रखा है जिनमे प्रमुख रूप से1100 करोड़ रुपए की लागत से प्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण होने वाला है।
उन्होंने बताया 400 करोड़़ रुपए की लागत से आई. टी. पार्क की स्थापना जिसमें फेस 1 में 63 एकड़ में स्थापित लगभग 1 लाख वर्गफुट के अत्याधुनिक भवन में 12 कंपनियां संचालित हैं, जिससे लगभग 2000 युवाओं को रोजगार मिला है। फेस 2 में 1 लाख वर्ग फुट का भवन निर्माणाधीन है जिसमें लगभग 2000 युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। 125 करोड़ रुपए की लागत से जबलपुर स्थित मदन महल रेलवे स्टेशन को टर्मिनल स्टेशन के रूप में विकसित करने की परियोजना का कार्य प्रारंभ। मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की स्थापना हुई।
उन्होंने कहा ऐतिहासिक संग्राम सागर का उन्नयन एवं सौंदर्यीकरण पूर्ण हुआ। 40 करोड़़ रुपए की लागत से सगड़ा-लम्हेटा-भेड़ाघाट सड़क का निर्माण। लगभग 4000 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली देश की दूसरी और म.प्र. की सबसे लंबी 118 कि.मी. रिंग रोड का निर्माण प्रारंभ। 450 करोड़ रुपए की लागत से डुमना विमानतल को आधुनिक स्वरूप देने नई टर्मिनल बिल्डिंग, एप्रॉन, एटीसी टॉवर व रनवे का विस्तार।उन्होंने कहा ट्रांसपोर्ट सिस्टम में शामिल रेलवे स्टेशन से सदर-गोरखपुर-ग्वारीघाट तक व सिविक सेंटर से बड़ा फुहारा-बल्देवबाग होते हुए अधारताल तक केबिल कार संचालन की योजना स्वीकृत हो गई है और जबलपुर ऐसा दूसरा शहर होगा देश मे जहाँ यह योजना स्वीकृत हुई है।इस अवसर कौशल सूरी, अतुल चौरसिया, शैलेंद्र विश्वकर्मा, राहुल खत्री के साथ स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।



