मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु, जबलपुर पुलिस ने की चाक चौबंद व्यवस्था

जबलपुर दर्पण। पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा बताया गया कि चुनाव आयोग एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के परिपालन में 2132 बूथों पर मतदान किया जावेगा। निष्पक्ष एंव शांतिपूर्वक विधानसभा चुनाव सम्पन्न कराने हेतु 504 क्रिटिकल एवं 23 वल्नरेवल मतदान भवन पर एक-एक हाफ सैक्शन का सैन्ट्रल पैरामिलिट्री फोर्स लगाया गया है।शहर एंव देहात में अतिरक्त 233 पैट्रोंिलग मोबाईल, 36 क्यूआरटी मोबाईल के अलावा 36 थाना प्रभारियों की मोबाईल, भी तैनात रहेंगी जिनका सम्भागवार पर्यवेक्षण जबलपुर जिले मे पदस्थ 22 राजपत्रित अधिकारियों के द्वारा लगातार किया जावेगा।
थाना पेट्रोलिंग मोबाईलें, क्यूआरटी मोबाईलें, सैक्टर मजिस्ट्रेट एवं राजपत्रित अधिकारी, की मोबाईलें हर 5 से 10 मिनट में मतदान केन्द्रो पर पहुंचकर मतदान केन्द्रो की स्थिति पर निगाह रखेंगी। शहर एवं देहात में 15 नाकेबंदी प्वाईट लगाये गये है जहॉ लगातार शहर मे प्रवेश करने वाले वाहनो चैकिंग की जा रही है। जिले में पदस्थ लगभग 3000 पुलिस कारी/कर्मचारियों के अलावा 16 पैरामिलेट्री फोर्स की कम्पनियॉ एंव 4 वि.स.बल कम्पनी के साथ साथ 2200 विशेष पुलिस अधिकारी शामिल हैं। उपरोक्त बल को बूथों के अलावा पैट्रोलिंग/क्यूआरटी मोबाईल एवं नाकेबंदी प्वाईटों तथा मतदान केन्द्रो पर लगाया गया है।
इसके साथ ही विधान सभा चुनाव 2023 को दृष्टिगत रखते हुये सोशल मीडिया पर जातिगत एवं साम्प्रदायिक भावना से सम्बंधित आपत्तिजनक पोस्ट जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित हो सकती है प्रसारित करने वालों पर जबलपुर की सायबर टीम के द्वारा निरंतर निगाह रखी जा रही है।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) ने संस्कारधानी वासियों से अपील की है कि इंटर नेट पर सोशल नेटवर्किंग साईट, जैसे फेस बुक, वाट्सअप, ट्यूटर के माध्यम से असामाजिक तत्वों द्वारा आपत्तिजनक वीडियो फुटेज एवं मैसिज भेजे जाते है, यह एक संज्ञेय अपराध है, इस प्रकार के वीडियो फुटेज एंव मैसिज को किसी और से न ही शेयर करें, न ही लाईक करें, तत्काल पुलिस को सूचित करें, आपका नाम सर्वथा गोपनीय रखा जावेगा, आपत्तिजनक भड़काउ मैसिज/वीडियो शेयर करने वालों के विरूद्ध तत्काल विधिसम्मत कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है ।



