जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

उत्तर मध्य में नेता नहीं अभिलाष के रूप में बेटा चुनें: बीडी शर्मा

जबलपुर दर्पण। उत्तर मध्य विधानसभा में जनता अपने काम के लिए, विकास के लिए, नेता नहीं अभिलाष के रूप में बेटा चुनें और विधानसभा में भाजपा को मजबूत करें ताकि भाजपा की सरकार बने जिससे देश एवं प्रदेश मजबूत बने यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बीडी शर्मा ने उत्तर विधानसभा प्रत्याशी अभिलाष पांडे के समर्थन में निकल गई बाइक रैली के समापन पर कही।बीडी शर्मा ने कहा कि प्रदेश सशक्त बनाने के लिए, गरीबों के कल्याण के लिए एवं 2024 में पुनः आदरणीय नरेंद्र मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए 2023 में भाजपा की सरकार प्रदेश में बनना आवश्यक है जिसके लिए उत्तर विधानसभा से भी कमल खिलाकर भोपाल पहुंचाना है पिछली बार हमे वोट ज्यादा प्राप्त हुई परंतु हम कुछ सीटें कम जीते परिणामस्वरूप प्रदेश में छल कपट की राजनीति करने वाली कांग्रेस की सरकार बन गई एवं 15 महीने की कांग्रेस सरकार ने करप्शन नाथ एवं बंटाधार के नेतृत्व में मध्यप्रदेश को पुनः दुरावस्था में ले जाने का प्रयास किया इसलिए इस बार चूक नहीं होनी चाहिए और प्रचंड बहुमत के साथ विदेश में भाजपा की सरकार बनना चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि हमे चुनाव तो जीतना ही है परंतु युवाओं एवं मातृशक्ति के बल पर प्रत्येक बूथ जीतना है हर कार्यकर्ता को अपने बूथ का ध्यान रखना है तभी हमारी जीत सुनिश्चित होगी एवं उत्तर विधानसभा से मेरे छोटे भाई, छात्र राजनीति से सार्वजनिक जीवन में काम कर रहे युवा प्रत्याशी अभिलाष पांडे को विजई बनाना है ।श्री बीडी शर्मा ने कहा कि सनातन धर्म का विरोध करने वालों को जबाब देने के लिए भाजपा को वोट दे ताकि सनातन विरोधियों के साथ खड़ा हर व्यक्ति सनातन की शक्ति पहचान सके । कार्यकर्ताओं को दिलाया जीत हेतु संकल्प प्रदेश अध्यक्ष श्री बीडी शर्मा ने प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनाने एवं उत्तर विधानसभा से अभिलाष पांडे को विजयी बनाने हेतु बाइक रैली में उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाकर आवाहन किया कि प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी मेहनत से अपने अपने बूथ पर मेहनत करेगा एवं हर बूथ जीतेगा।

गरीब के अधिकार छीनने का काम कांग्रेस ने किया श्री बीडी शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि 2003 के पहले के मध्यप्रदेश की स्थिति आप जानते प्रदेश बीमारू राज्यों में गिना जाता था एवं बीच में फिर 15 महीने कांग्रेस सरकार ने हर गरीब के हाथ से अधिकार छीनने का काम किया। भाजपा सरकार द्वारा उनके लिए संचालित योजनाओं को बंद करने का काम किया इसलिए कांग्रेस की यह स्थिति देश एवं प्रदेश में है। मध्यप्रदेश पिछले 18 वर्षों में विकसित प्रदेशों में गिना जाता है क्योंकि भाजपा की सरकार ने काम किया है गरीब कल्याण की कई योजनाएं संचालित की हैं इसलिए देश की प्रगति निरंतर जारी रखने मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ने के लिए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएं उत्तर विधानसभा से अभिलाष पांडे को जिताएं।

श्री बीडी शर्मा ने कहा कि देश विरोधी ताकत को जबाब देने के लिए, भगवान श्री रामजी को काल्पनिक मानने वालों को जबाब देने के लिए, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को मजबूती प्रदान करने के लिए, सनातन की आवाज बुलंद करने के लिए आगामी 17 नवंबर को भाजपा के पक्ष में वोट दें एवं 5 करोड़ 66 लाख मतदाता अपने वोट की शक्ति से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएं।उत्तर विधान सभा की बाइक रैली में राज्यसभा सांसद सुश्री कविता पाटीदार, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, सदानंद गोडबोले, सुधीर नायक, धीरज पटेरिया, मुकेश यादव, मनीष जैन कल्लू, चक्रेश नायक, दीप महदेले, मंडल अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, योगेश बिलोहा, अतुल जैन दानी, संतोष ललवानी, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88