जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

आयुध निमार्णिंयों के अधिकारी कर्मचारी केंद्र सरकार निगमीकरण के विरोध में प्रदर्शन

जबलपुर दर्पण। सहित देशभर में आयुध निमार्णिंयों में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी केंद्र सरकार की निगमीकरण और ओपीएस को लेकर लामबंद हो रहे हैं, भारतीय मजदूर संघ और प्रतिरक्षा मजदूर संघ के बैनर तले करीब ढाई लाख अधिकारी और कर्मचारी राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर 22 नंवबर को निगमीकरण के खिलाफ धरने पर बैठेंगे। इसमें जबलपुर से भी करीब 500 कर्मियों का जत्था धरना व प्रदर्शन में शामिल होने 20 नवंबर को ट्रेन से दिल्ली रवाना होगा, भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ राष्ट्रीय संयुक्त सचिव रूपेश पाठक ने दैनिक भास्कर को जानकारी देते हुए बताया कि खमरिया के अध्यक्ष राजेंद्र चराड़िया सतिन शार्मा , प्रेम लाल सेन , वीएफजे शारदा यादव संतोष शर्मा , जीआइएफ, जीसीएफ मनोज धन्मजय, सीओडी और 506 आर्मी बेस के सी ऐस साहू आदि के साथ यूनियन से जुड़े 500 कर्मियों का दल एक ही साथ 20 नवंबर को दिल्ली कूच करेंगे। इसे लेकर स्थानीय फैक्ट्री कर्मी व यूनियन पदाधिकारियों के साथ रणनीति पर बात हो चुकी है और बैठकों का दौर जारी है एक सूत्रीय मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन भारतीय मजदूर संघ व उसकी यूनिट प्रतिरक्षा मजदूर संघ निमार्णिंयों में शुरू से निगमीकरण का विरोध करता रहा है, इस मामले में अपनी आवाज बुलंद करने के उदे्श्य से देशभर से आयुध निर्माणी कर्मचारी एकत्र होकर जंतर-मंतर से केंद्र की इस नीति के खिलाफ अपनी बात रखेंगे। एक दिवसीय प्रदर्शन को लेकर मजदूर संघ पदाधिकारी देशभर के अपने सहयोगियों से आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page