नगर निगम द्वारा तैयार किए जा रहे स्कूल कैंपस

जबलपुर दर्पण। जबलपुर-मध्य प्रदेष जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष राॅबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि शहर में जितनी भी नगर निगम की बिल्डिंगों में शासकीय शालाएं संचालित की जा रही हैं वहां पर पूंर्णतः फर्नीचर व्यवस्था की जाए। क्योंकि देखा जा रहा है कि कई जगह नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे स्कूलों का कार्य प्रगति पर है। ऐसे में जो भी बिल्डिंग बन कर तैयार होती है उसमे षिक्षकों एवं बच्चों के लिए फर्नीचर की पूंर्ण व्यवस्था होनी चाहिए। तभी स्कूलों का कार्य सुचारूरूप से चल सकेगा। वर्तमान में नगर निगम की जिन बिल्डिंगों में शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाएं संचालित हो रही हैं वहां पर सभी कक्षों में बैंच, डेस्क एवं टेबिल, कुर्सी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है और कई स्कूलों में बिजली भी नहीं है। जिससे विद्यार्थियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है।संघ ने आगे बताया कि नगर निगम द्वारा तैयार की जा रही स्कूलों की नई बिल्डिंगो में नई डेस्क, बैंच, कुर्सी, टेबल एवं नल जल की व्यवस्था के साथ ही बालक, बालिकाओं के लिए प्रथक से टाॅयलेट की व्यवस्था की जानी चाहिए। जिससे छात्राओं को किसी प्रकार से दिक्कतों का सामना न करना पड़े। साथ ही लाईट एवं पंखों की व्यवस्था भी की जानी चाहिए ताकि गर्मी के समय बच्चों को परेषानियों का सामना न करना पड़े वहीं बारिस के मौसम में लाईट रहने से कमरों में अंधेरा नहीं होगा जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं होगी।संघ के जिलाध्यक्ष-राॅबर्ट मार्टिन, जियाउर्रहीम, हेमन्त ठाकरे, राकेष श्रीवास, दिनेष गौंड़, क्रिस्टोफर नरोन्हा, धनराज पिल्ले, एनोस विक्टर, रऊफ खान, उमेष सिंह ठाकुर, गुडविन चाल्र्स, सुनील झारिया, ओम प्रकाष झारिया, राजेष सहारिया, गोपीषाह, रामकुमार कतिया, सुधीर अवधिया, आषा राम झारिया, मनीष मिश्रा, राजकुमार यादव, फिलिप अन्थोनी, सुधीर पावेल, विनोद सिंह, राजेन्द्र सिंह, संतोष चैरसिया, रामदयाल उईके, अफरोज खान, देवेन्द्र पटेल, मनीष झारिया, रवि जैन, नेत राम, नीरज मरावी, वीरेन्द्र श्रीवास, सुनील स्टीफन, विनय रामजे, सरीफ अहमद अंसारी, आषीष कोरी, मनीष मिश्रा, एस.बी.रजक, सुखराम विष्वकर्मा आदि ने नगर निगम कमिषनर एवं महापौर महोद्य से मांग की है कि जिन नगर निगम की बिल्डिंगों में शासकीय शालाएं संचालित हो रही हैं वहां पर सर्वसुविधायुक्त वातावरण के तहत सभी आवष्यक चीजें मुहिया कराई जाए।