शाइरा डॉ सलमा जमाल की उमरा से वापसी पर गोहलपुर में ऑल इंडिया मुशायरे का किया आयोजन

जबलपुर दर्पण। वरिष्ठ कवयित्री शाइरा डॉ सलमा जमाल की उमरा (मक्का, मदीना) से वापसी पर गोहलपुर में ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन किया गया । हाजी अय्यूब अंसारी और असलम माजिद जबलपुरी की सरपरस्ती में आयोजित मुशायरे की अध्यक्षता हाजी मक़बूल रज़वी ने की । संचालन इज़हार जबलपुरी और राशिद राही ने किया । शमा अफ़रोज़ी हाजी फ़ीरोज़ कमाल , याकूब अंसारी कादिर ख़ान आफ़रीदी ने की । सम्मानीय अतिथियों में चितरंजन वार्ड के पार्षद प्रमोद पटेल, हाजी शब्बीर अंसारी, व्रंदावन पटेल, शाहनवाज़ अंसारी,, डॉ. नुदरत सना ख़ान, मुईन ख़ान, साफ़िया इज़हार, इशरत परवीन, मेहताबुन निशा ज़ैनुल आबदीन, शहज़ाद प्रमुख रहे । सभी ने सलमा जमाल का फूल मालाओं , शाल से स्वागत किया, उपहार दिये ।
मुशायरे में इश्तियाक़ कामिल नागपुर, निसार अहमद निसार, डाॅ. रफ़ीक़ नागौरी उज्जैन, जमना प्रसाद झारिया संगम जबलपुरी, अफ़ज़ाल दानिश बुरहानपुर, जावेद नाज़, नईम माहिर सागर, सितारा नाज़ दमोही , इमरान फ़ैज़ नागपुर, राशिद राही, परवेज़ आ़लम परवाज़, अरमान जबलपुरी, शाहनवाज़ मेहवर, शादाब वारसी शामिल रहे । ऑल इंडिया मुशायरा बहुत कामयाब रहा, दर्शकों की अपार भीड़ से वाह वाह के स्वर गूंजते रहे।



