हिरण नदी में डूबने से भाई बहिन की मौत

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। सिहोरा तहसील के खितौला थाना अंतर्गत हिरण नदी मैं नहाने गए भाई बहन का नदी में पैर फिसलने से वही जल समाधि बन गई उन्हें बचाने गया भाई को ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से बचा पाय मौके पर पहुंची खितौला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेजते हुए मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। खितौला पुलिस के बताए अनुसार बरम मोहल्ला निवासी आस्था दुबे उम्र 17 साल एव कृष्णा तिवारी उम्र 18 साल और अपने भाई अभय दुबे के साथ हिरण नदी में नहा रहे थे तभी आस्था का पैर फिसल गया जिससे वह पानी में डूबने लगी उसे बचाने कृष्ण तिवारी नदी में डूब गया वही हादसे में अभय दुबे को बचा लिया गया है। जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने उक्त मामले को जांच में लिया है।



