खास खबरबालाघाट दर्पणमध्य प्रदेश

आज जबलपुर-गोंदिया ब्राडगेज पर दौड़ेगी पहली उम्मीदों की ट्रेन

बालाघाट से होकर गुजरेगी गया-चेन्नई एग्मोर स्पेशल ट्रेन, बालाघाट में होगा 2 मिनट का स्टॉपेज


बालाघाट, ब्यूरो। जिले की दो दशक से ज्यादा बहुप्रतिक्षित गांेदिया-जबलपुर ब्राडगेज परियोजना पूरी हो गई है, इस मार्ग पर सीआरएस निरीक्षण के बाद से लगातार पैसेंजर ट्रेन को चलाये जाने का इंतजार था। हालांकि अब तक इस मार्ग पर औपचारिक रूप से पैसेंजर ट्रेन चलाये जाने कोई अधिकृत घोषणा नहीं हुई है लेकिन आज 3 जनवरी को इस परियोजना पर उम्मीदो की पहली ट्रेन रवाना होगी। गया से चेन्नई फेस्टिवल सुपरफास्ट ट्रेन 3 जनवरी को रात लगभग 8.34 बजे बालाघाट स्टेशन पहुंचेगी। जहां से वह 8.36 बजे गोंदिया के लिए रवाना होगी। जिसका जिलेवाासियों को बेसब्री से इंतजार है। गोदिया-जबलपुर ब्राडगेज पर दौड़ने वाली इस पहली ट्रेन के इंतजार और स्वागत के लिए न केवल आमजन अपितु राजनीतिक दलों ने भी तैयार की है। जिले में रात लगभग 8.34 पर पहुंचने वाली इस ट्रेन और यात्रियों का स्वागत जिले के सांसद और भाजपा कार्यकर्ता रहेंगे।
गौरतलब हो कि जिले में कोरोना महामारी के 22 मार्च से गोंदिया-बालाघाट-कटंगी, गोंदिया-बालाघाट-समनापुर यात्री ट्रेन बंद हो गई थी, जो अब तक शुरू नही हो सकी है, हालांकि इस दौरान गोंदिया-जबलपुर ब्राडगेज का काम पूरा हो गया है, जिसका सीआरएस भी हो चुका है, जिसके बाद से गोंदिया-जबलपुर रूट पर किसी यात्री ट्रेन के दौड़ाने का इंतजार जिलेवासियों को है, अभी तक गोंदिया-जबलपुर रूट पर किसी यात्री ट्रेन के प्रारंभ होने की कोई अधिकृत घोषणा तो नहीं हुई है लेकिन यह जिलेवासियों के लिए सुखद खबर है कि गया से चेन्नई एग्मोर को जाने वाली साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन जबलपुर, नैनपुर, बालाघाट, गोंदिया, बल्लारशाह होते हुए चेन्नई पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन 3 जनवरी को पहली बार जबलपुर-गोंदिया ब्राडगेज से होकर चलेगी। जिसका बालाघाट में भी स्टॉपेज होगा। रेलवे विभाग की जानकारी अनुसार रात लगभग 8.34 बजे यह ट्रेन बालाघाट स्टेशन पहुंचेगी। जहां 2 मिनट रूकने के बाद वह गोंदिया की ओर रवाना हो जायेगी। जिसको लेकर जिले के लोगों में खुशी का माहौल है, भले ही अभी पूरी तरह से गोंदिया से जबलपुर के लिए कोई पैसेंजर ट्रेन प्रारंभ करने की कोई अधिकृत घोषणा नहीं की गई है लेकिन गया-चेन्नई एग्मोर जाने वाली साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के बालाघाट स्टॉपेज होकर रवाना होने से लोगों में खुशी का माहौल है और कहीं न कहीं यह ट्रेन जिले के लोगों के चेन्नई जाने के लिए सुखदायक और लाभदायक होगी। बालाघाट रेलवे जंक्शन होकर गोंदिया व्हाया बल्लारशाह के रास्ते चेन्नई जाने वाली यह पहली ट्रेन होगी। रेलवे विभाग से मिली जानकारी अनुसार इस ट्रेन को नये रूट से चलाने की मंजूरी रेलवे बोर्ड ने दी है। एक जानकारी के अनुसार 22 कोच की फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन में 2 सेकंड एसी, 3 थर्ड एसी, 10 स्लीपर, 4 जनरल कोच, 2 पॉवर कार और एक पेन्ट्रीकार जुड़ा रहेगा।
रेलवे प्रशासन से मिली जानकारी अनुसार गाड़ी संख्या (02389) गया-चेन्नई सुपर फास्ट फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन गया से 3 जनवरी से 31 जनवरी तक प्रत्येक रविवार तथा गाड़ी संख्या (02390) चेन्नई-गया ट्रेन-चेन्नई से 5 जनवरी से 2 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार को चलाने का निर्णय लिया गया है। जिससे पहली बार जबलपुर-गोंदिया ब्राडगेज से बालाघाट होकर रवाना होने वाली गया-चेन्नई एग्मोर ट्रेन, वापसी में इसी रूट से वापस होगी।
4.30 घंटे की होगी बचत-गया से जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट-गोंदिया और बल्लारशाह होते हुए चेन्नई की ओर जाने वाली गया-चेन्नई एग्मोर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के समय में जानकारों के अनुसार लगभग 4.30 घंटे की बचत होगी। अब तक यह ट्रेन गया से चेन्नई एग्मोर तक लगभग 2345 किलोमीटर की दूसरी साढ़े 39 घंटे में पूरा करती थी, अब इस नये मार्ग से जाने पर यह ट्रेन अब लगभग 35 घंटे में सफर पूरा करेगी। जिससे यात्रियों की लगभग 4.30 घंटे की बचत होगी।
ऐसा होगा रूट-मिली जानकारी अनुसार गया-चेन्नई एग्मोर साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 3 जनवरी से सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर गया से चलकर देहरी, ऑनसोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीनदयाल जंक्शन, प्रयागराज, मानिकपुर, सतना, कटनी होते हुए 4 बजे जबलपुर पहुंचेगी। 4 बजे जबलपुर से रवाना होकर व्हाया नैनपुर, बालाघाट, गोंदिया, बल्लारशाह, वारंगल, विजयवाड़ा, ओगोल, नेल्लोरे होते हुए चेन्नई एग्मोर पहुंचेगी। जिससे जिले से चेन्नई की ओर जाने वाले यात्रियों और ट्रेन के वापसी में जबलपुर, गया की ओर जाने वाले जिले के यात्रियों को फायदा मिलेगा।
पहली यात्री ट्रेन में सफर को यादगार बनाना चाहते है लोग-3 जनवरी को गया-चेन्नई एग्मोर की ओर जाने वाली साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन में यात्रा करने वाले जिले के लोगों ने बुकिंग की है। जबलपुर-गोंदिया ब्राडगेज मार्ग पर यह पहली स्पेशल ट्रेन है, जिसमें यात्रा करने के लिए जिले के यात्रियों में रोमांच और खुशी देखी जा रही है। इस रूट पर दौड़ने वाली पहली ट्रेन के सफर को यादगार बनाने के कई लोगों ने गांेदिया तो कई लोगों ने इससे आगे की यात्रा के लिए अपनी टिकिट बुकिंग है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88