जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सशक्त हस्ताक्षर का पुनर्गठन

जबलपुर दर्पण। संस्कारधानी जबलपुर की साहित्यिक संस्था सशक्त हस्ताक्षर का पुनर्गठन किया गया। इस हेतु एक बैठक संस्था के संस्थापक गणेश श्रीवास्तव प्यासा जबलपुरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से संरक्षक मंडल में महामहोपाध्याय हरिशंकर दुबे व राजेश पाठक प्रवीण, सलाहकार समिति में डॉ. मुकुल तिवारी , कवि संगम त्रिपाठी, अरूण शुक्ल, अध्यक्ष मदन श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष भावना दीक्षित, महासचिव जी. एल. जैन, सहसचिव आरती पटेल व सम्माननीय सदस्यगण में सर्वश्री पूर्णजीत गुप्ता, श्रीमती तरुणा खरे, लखन रजक, काली ताम्रकार, विजय विश्वकर्मा, सुनील भारद्वाज चुने गए। संस्था के संस्थापक गणेश श्रीवास्तव प्यासा जबलपुरी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि सशक्त हस्ताक्षर निरंतर प्रेरणादायक कार्य कर रही है व अपने नियमित काव्य गोष्ठी व सम्मान समारोह के क्रम को बनाए रखी है। साहित्यकार समाजसेवी संस्था से जुड़े और संस्कारधानी में साहित्य के नव रचनाकारों को सशक्त मंच प्रदान हो यही संस्था का मुख्य उद्देश्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88