काल भैरव अष्टमी पर खीर महाभोग काकिया वितरण

जबलपुर दर्पण। उप नगरीय गढ़ा क्षेत्र में देवाधिदेव महादेव भगवान शिव के 10 वे सद अवतार भगवान कालभैरव के जन्म दिवस भैरव अष्टमी पर्व 5 दिसम्बर 2023 को 2 दिवसीय धार्मिक आयोजन का निर्णय समिति की बैठक में लिया गया है, संयोजक अरविंद सराफ, सह संयोजक शरद दुबे कुररिया ने बताया कि भैरव अष्टमी आयोजन समिति विगत 39 वर्षों से गढ़ा बाजार स्थित भैरव मंदिर प्रांगण में इस धर्मिक कार्यक्रम को आयोजित करती आ रही है, इस वर्ष 4 दिसम्बर 2023 दिन सोमवार को प्रातः 7 बजे से अखंड मानस पाठ एंव 5 दिसम्बर दिन मंगलवार को प्रातः 7 बजे से भगवान काल भैरव जी का रुद्राभिषेक पूजन-अर्चन एवं हवन होगा, इसके पश्चात 11 कन्याओं का पूजन कर खीर के महाभोग का वितरण प्रारंभ हुआ, रात्रि 8 बजे भगवान काल भैरव की महाआरती के तत्पश्चात् पुनः महाभोग का वितरण रात्रि 10 बजे तक किया जायेगा, समिति मे श्री अशोक मनोध्याय, रामकृष्ण ताम्रकार, बालाराम सोनी, मुकेश गर्ग, गुरु प्रसाद श्रीवास, मूलचंद कोष्टा, संजय उपाध्याय, बटुक उपाध्याय शिवम सराफ राहुल तिवारी की उपस्थिति रही आभार प्रदर्शन शरद दुबे ‘कुररिया’ ने किया ।



