बुलन्दी साहित्य संस्था द्वारा काव्य महोत्सव का आयोजन
जबलपुर दर्पण। बुलन्दी साहित्य संगम के अंतरराष्ट्रीय मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार बुलंदी साहित्य सेवा समिति द्वारा 10 दिसंबर 2023 को रुद्रपुर में अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन ” उत्तराखंड काव्य महोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश सहित ओमान आयरलैंड मॉरीशस एवं नेपाल सहित भारत के वरिष्ठ एवं नवोदित कलमकार हिस्सा लेंगे।
बुलन्दी साहित्य संस्था के संस्थापक विवेक बादल बाजपुरी ने बताया कि बुलंदी साहित्य सेवा समिति ने विगत तीन वर्षों से साहित्य जगत में अपना परचम लहरा रखा है। बुलंदी संस्था द्वारा वर्ष 2021 में 207 घण्टे एवं वर्ष 2022 में 400 घंटे का अनवरत वर्च्युअल कवि सम्मेलन आयोजित कर दो बार वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है।यह अटूट वर्ल्ड रिकॉर्ड आज तक बुलंदी संस्था के नाम है, साथ ही बुलंदी संस्था द्वारा हिंदी दिवस पर दस दिवसीय आयोजन श्रृंखला में मॉरीशस में धरातलीय आयोजन आयोजित किए थे l वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी बुलंदी संस्था का यह उत्तराखंड काव्य महोत्सव तृतीय वार्षिक आयोजन है l संस्था के मीडिया प्रभारी वर्मा के अनुसार बुलंदी संस्था बाजपुर उत्तराखंड से संचालित होती है इसके संस्थापक अंतरराष्ट्रीय कवि विवेक बादल बाजपुरी हैं एवं संरक्षक अंतरराष्ट्रीय कवि पंकज प्रकाश हैं l



