जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भाजपा ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ किया पुतला दहन

जबलपुर दर्पण। लंबे समय तक देश की अर्थव्यवस्था को चौपट करने का सबसे बड़ा कारण कांग्रेस की सरकारें रही है और कांग्रेस के एक सांसद के पास 210 करोड़ से अधिक कैश मिलने से यह बात सिद्ध भी होती है, इसीलिए राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा कांग्रेस के भृष्टाचार का पुतला दहन किया गया है, यह बात भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने पुतला दहन के अवसर पर मालवीय चौक में कही।

नगर अध्यक्ष साहू ने कहा झारखंड के एक सांसद धीरज साहू के पास इतना पैसे मिलने से देश समझ गया है कि यह भृष्टाचार से कमाया गया पैसा है और कांग्रेस के सांसद के ऊपर उनकी पार्टी के नेताओ का ही हाथ रहा है और यदि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का इसमे हाथ नही है तो उन्हें सामने आकर बताना चाहिए कि इतना पैसा कहां से आया।

राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि ने कहा कांग्रेस और भृष्टाचार एक दूसरे के पर्याय है और हमे याद है 2014 के पहले जब लगातार कांग्रेस की सरकार केंद्र में होती थी तब प्रतिदिन भृष्टाचार की खबरों से समाचार पत्र और चैनल भरे रहते थे किंतु जैसे ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी तब से लेकर आज तक किसी भी नेता पर कोई आरोप भृष्टाचार के लिए नही लगा है पर कांग्रेस के नेताओ के नाम आज भी भृष्टाचार में सामने आ रहे है।
उन्होंने कहा एक और उनके सहयोगी दल की एक सांसद महुआ मोइत्रा केश फ़ॉर क्यूरी मामले में संसद से बर्खास्त होती है वही कांग्रेस की एक सांसद के पास 200 करोड़ से अधिक रुपये पकड़े जाते है यह कांग्रेस की करनी को उजागर करता है।

इस अवसर पर विधायक अशोक रोहाणी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, सदानंद गोडबोले, स्वाति गोडबोले, कमलेश अग्रवाल, रजनीश यादव, प्रणीत वर्मा, रविंद्र पचौरी, संजय यादव, शिवा चौधरी, उवेज अंसारी, रूपा राव, योगेश बिलोहा, अभिषेक तिवारी, अतुल चौरसिया, संतोष ललवानी, जीतू कटारे, संजय नाहतकर, लवलीन आंनद, मालती चौधरी, शारदा कुशवाहा, जय चक्रवर्ती, चित्रकान्त शर्मा, श्रीकान्त साहू, रवि शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88