मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

ग्राम लफरा में धूम धाम से निकाली गई भव्य अक्षत कलश यात्रा

मंडला दर्पण। श्री राम मंदिर अयोध्या में राम लला के विराजमान होने के पहले देश भर में राम नाम की गूँज अक्षत कलश यात्रा के साथ गाँव गाँव तक सुनाई दे रही है। इस आयोजन से ग्रामवासी श्री राम भक्ति में डूबे नाचगान के साथ अक्षत कलश का स्वागत कर रहे हैं।

22 जनवरी 2024 के शुभ अवसर पर अयोध्या में बहुप्रतीक्षित श्री राम लला की प्रतिमा विराजमान होने वाली है इससे पहले धार्मिक संगठनों द्वारा अक्षत कलश यात्रा निकाली जा रही है।

इसी तारतम्य में आज ग्राम लफरा में पहाड़ी वाली खैर माई माता मंदिर में विधिवत कलश की पूजा अर्चन ग्रामवासियों द्वारा बाजे गाजे भजन कीर्तन डीजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा शीतला मंदिर गोदर बाबा होते हुये पूरे ग्राम में भ्रमण की गई।

ग्रामवासियों द्वारा अक्षत कलश की जगह जगह पूजा की गई। भक्तजनों ने कलश पर पुष्प की वर्षा की। आयोजन को सफल बनाने में बजरंगदल जनकल्याण मंच समस्त धार्मिक मंडलो युवाओं एवं ग्रामवासियों की सराहनीय भागीदारी रही।

deepak Jat

MANDLA JILA BUREAU DEEPAK SINGH JAT

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page