जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

हितकारिणी लॉ कॉलेज में स्व. संतकुमार तिवारी जन्मोत्सव समारोह

जबलपुर दर्पण। वकालत का पेशा जिम्मेदारियों से भरा होता है। प्रत्येक केस मे नवीन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। न्याय को लोकतंत्र का महत्वपूर्ण और सशक्त स्तंभ भी माना गया है। प्रभावी कम्युनिकेशन स्किल्स अपनाकर हम समाज और देशहित में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। रामराज्य की अवधारणा का आधार भी सशक्त न्याय व्यवस्था ही रही है। उक्त बांतें हितकारिणी लॉ कॉलेज में आयोजित स्व. संतकुमार तिवारी जन्मोत्सव समारोह और विधि व्याख्यान माला के दौरान मुख्य अतिथि व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर के मुख्य महाप्रबंधक संजीव कुमार भोला ने व्यक्त किए। हितकारिणी सभा के अध्यक्ष और पूर्व विधायक नित्यनिरंजन खंपरिया ने कहा कि संतकुमार जी सादगी के प्रवर्तक थे। हर एक पल का उन्होनें सदुपयोग किया। वे हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनके बताए रास्ते पर चलकर हम अपना जीवन सफल बना सकते हैें। हितकारिणी सभा के सचिव बाबू विश्वमोहन ने कहा कि संतकुमार जी जीवन भर समय के पाबंद रहे। सादा जीवन और मानवीय सिद्वांतों पर चलते हुए उन्होंने न्यायिक दर्शन पर विश्वास किया। इसी कड़ी में छात्रों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों गीत एवं भजन संध्या का आयोजन किया। इसी के साथ विधि व्याख्यान माला की श्रंखला की शुरूआत की गयी, जिसमें राज्य एवं देश के ख्यातिप्राप्त विधि विषेषज्ञों को आमंत्रित किया जाता है।
इस अवसर पर हितकारिणी सभा की उप सभापति सुनयना पटेरिया, विद्या परिषद के सचिव एड जयेश राठौर, शासी निकाय अध्यक्ष एड अशोक गुप्ता, शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के पूर्व प्राचार्य शैलेंद्र तिवारी, प्राचार्य डॉ विकाश सिंह, अभिषेक नेमा, यामिनी मिश्रा, जॉली जैन, राजेश सेन, प्रशांत वर्मा, लोकेंद्र सिंह, अष्विनी दोशी, शिवांगी गोलछा, देवेंद्र पांडे, कीर्ति कोरी, नवीन जैन, उमेश गुप्ता सहित स्टाफ और स्टुडेंट्स उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page