जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीत पर लोकसभा सांसद ने दी भारतीय हॉकी टीम को बधाई

जबलपुर दर्पण। एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 भारतीय टीम जीत गई है फाइनल मुकाबला भारतीय टीम का चीन के साथ हुआ जिसमें भारतीय हॉकी टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से विजय पताका को फहराया।फाइनल मुकाबला चीन के मोकी ट्रेनिग बेस हुलुनबुयर में खेला गया जिसमें भारतीय हॉकी टीम ने 1-0 से विजय हासिल की।

सांसद श्री आशीष दुबे ने कहा कि हॉकी में भारत का समृध्द इतिहास रहा है और भारतीय हॉकी पुनः उन सुनहरे दौर की तरफ बढ़ रही है।सांसद श्री दुबे ने इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत का काम करेगी और निश्चित तौर पर इस विजय से भारत में हॉकी के विकास को और बढ़ावा मिलने के साथ युवा खेलों की तरफ और ज्यादा आकर्षित होंगे।सांसद श्री दुबे ने कहा कि हॉकी में भारत की यह विजय राष्ट्रीय गर्व का सुनहरा प्रतीक है और हॉकी टीम की यह उपलब्धि सदैव स्मरणीय रहकर युवाओं को प्रेरित करेगी।उन्होंने कहा कि इस उत्साहजनक विजय से हर देशवासी प्रसन्न है। सांसद श्री आशीष दुबे ने आशा जताई है कि आगे भी  भारतीय हॉकी का अन्य प्रतियोगिताओं में विजय अभियान जारी रहेगा।

भारत ने इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा। टीम ने अपने पूल स्टेज के सभी मैच जीते और सीधे सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में भारत ने साउथ कोरिया को 4-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। इससे पहले भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 2-1, मलेशिया को 8-1, चीन को 3-0 और जापान को 5-0 से हराया था।
लगातार दूसरी और कुल पांचवीं बार टीम इंडिया एशियन चैंपियन बन गई है. इस तरह पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर टीम इंडिया ने अपनी सफलता के सिलसिले को बरकरार रखा है हम सभी गौरवान्वित हैं और सभी खिलाड़ियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि हेतु शुभकामनाएं देते हैं और अभिनंदन करते हैं।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page