जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भारत विकसित यात्रा के शिविर में व्यस्त निगम कर्मचारी

जबलपुर दर्पण। भारत विकसित यात्रा शिविर का आयोजन नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों, वार्डों में किया जा रहा है। और इस शिविर का आयोजन प्रति दिन हो रहा है।सभी संभागीय निगम कार्यालय के कर्मचारियों की ड्यूटी शिविर में लगाई गई है। जहां अलग अलग क्षेत्रों में आयोजन किया जा रहा है। जिससे संभागीय नगर निगम के कार्यालय में अधिकारी कर्मचारी के ना होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनके सभी कार्य प्रभावित हो रहे। बहुत से लोग पेंशन की के- वायसी कराने जोन कार्यालय में पहुंच रहे हैं। कुछ महिलाओं ने बताया कि हम बहुत दिनों से कछपुरा संभागीय कार्यालय में समग्र कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन की केवायसी कराने के भटक रहे हैं। दूर दूर से किराया लगा कर कछपुरा नगर निगम कार्यालय के लिए आ रहे हैं। लेकिन कभी सर्वर की समस्या बताई जाती है, तो कभी अधिकारी कर्मचारी कार्यालय में देर से पहुंचते हैं। और अब ये कर्मचारी भारत विकसित यात्रा शिविर में जा रहे हैं। यहां की स्थिति अस्त व्यस्त है। शिविर में जा रहे अधिकारी कर्मचारी, कार्यालय में पसरा सन्नाटा, लोगों को के नहीं हो रहे कार्य यहां बताया गया कि पहले भी लाड़ली बहना योजना की के-वायसी में परेशान होना पड़ा, और अब विकसित भारत यात्रा में शिविर का बहाना। इसी तरह परेशान हो रहे हैं। शिविर में जा रहे अधिकारी कर्मचारी से लोगों के बहुत से कार्य रुकें हुए हैं। कम से कम निगम कार्यालय में एक कर्मचारी का रहना आवश्यक है। जिससे हम लोगों को परेशान ना होना पड़े।इस ओर शासन प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। सामाजिक सुरक्षा पेंशन की केवायसी कराने का एक सप्ताह तक तारीख दी है

वृद्धो को मिलने वाली पेंशन में केवायसी कराने के लिए एक सप्ताह का समय निर्धारित किया गया है। यहां कछपुरा संभागीय कार्यालय में रोज वृद्ध महिला पुरूष केवायसी कराने के लिए भटक रहे हैं। किंतु निगम कार्यालय में कोई कर्मचारी ही नहीं मिल पा रहा है। केवाईसी कराने की समय सीमा तय की गई, सप्ताह बीत रहा है। अधिकारी कर्मचारी शिविरो में व्यस्त मस्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page