जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

प्राण प्रतिष्ठा होगी आयोजन समिति ने दी जानकारी

जबलपुर दर्पण। जैसा कि सभी को विदित ही है कि रामजन्म भूमि मंदिर निर्माण एवं सनातन भारतीय आस्था के प्रतीक रामलला के नूतन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा पौष शुक्ल द्वादशी, विक्रम संवत् 2080 सोमवार 22 जनवरी 2024 को पावन आयोध्या धाम में गर्भगृह में की जायेगी, राम रथ यात्रा हेतु चित्रकूट से साधू-संतों द्वारा समारोहपूर्वक रामशिला को प्रस्थान किया जायेगा चूंकि चित्रकूट में भगवान श्रीराम के वनवास का स्वर्णिम अध्याय लिखा गया, यहीं पर राम एवं भरत का मिलन हुआ, यहीं ज्ञानी जनकराज वैदेह को हृदय हारना पड़ा, यहां प्रेम की विजय हुई थी इसलिये स्फटिक शिला पर श्री रामलला विराजमान हो रहे हैं, यहीं तुलसी पीठाधीश्वर पद्मविभूषण स्वामी रामभद्राचार्य जी का आश्रम है इसलिये यहां के कामदगिरी पर्वत से संग्रहित शिलायें पायस्वती, मंदाकिनी जिसे गुप्त गंगा भी कहा जाता है से अभिसिंचित, अभिमंत्रित होकर भगवान श्रीराम के अवध धाम को जायेंगी, इसी के एक पड़ाव के रुप में जबलपुर स्थित ग्वारीघाट में नर्मदा के तट पर दिनांक 26/12/2023 को नर्मदा दर्शन करने के पश्चात् 27/12/2023 को दोपहर 12:00 बजे से श्री राम रथयात्रा के शुभारंभ समारोह का आयोजन मानस भवन राईट टाउन में आयोजित है। जिसमें नगर तथा प्रदेश के ख्यातिलब्ध साधु-संत, महात्माओं द्वारा रामशिला का पूजन-अर्चन पश्चात् भगवान श्रीराम के जीवन दर्शन पर आधारित संक्षिप्त आशीर्वचन दिये जायेंगे। इसके पश्चात् 22 दिवसीय श्रीराम रथयात्रा विधिवत् प्रस्थान करेगी, यह यात्रा 27 दिसंबर को जबलपुर से प्रारंभ होकर बरेला, पड़वार, कुण्डम, बघराजी, सिहोरा, पनागर, मझौली, कटंगी, बेलखाडू, पाटन, शहपुरा, बेलखेड़ा, चरगवां, बरगी, भेड़ाघाट, आधारताल, घमापुर, ग्वारीघाट, रांझी, गढ़ा, गोलबाजार होते हुए इस यात्रा का दिनांक 18/01/2024 को एम.एल.बी. स्कूल ग्राउण्ड में संपन्न होगी। यात्रा के मार्ग पर आने वाले ग्रामों, कस्बों एवं नगर में भगवान श्रीराम के प्रतीक चिन्ह एवं दीपकों आदि का वितरण किया जायेगा जिससे वे रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर अपनेसामन. जवलपुर (म.प्र.) 482002 घर, मंदिर पर उत्सव का वातावरण पैदा कर सकें। रथयात्रा के साथ चित्रकूट एवं अन्य स्थानों से पधारे साधू-संत एवं महात्मा चलेंगे, साथ ही यात्रा में स्थानीय भजन मण्डलियां अपनी स्तुतियां देंगी, जिन स्थानों पर रथयात्रा का विश्राम होगा वहां पर स्थानीय समिति द्वारा विभिन्न आयोजन जैसे- राम पर आधारित वृत्त चित्र, राम जन्मभूमि का इतिहास, राम पर आधारित भजनों की प्रस्तुति एवं राम भोग का वितरण किया जायेगा। श्रीराम रथयात्रा के समापन दिनांक 18/01/2024 को एम.एल.बी स्कूल ग्राउण्ड राईट टाउन मे एक भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश प्रदेश के अनेकों साधू-संत एवं प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों का आगन होगा। समापन के पश्चात् रामशिलायें आयोध्या के लिये प्रस्थान करेंगी, राम रथयात्रा संरक्षक, जगदगुरु सुखानंदाचार्य द्वाराचार्य स्वामी श्री राधव देवाचार्य जी महाराज के निर्देशन पर आयोजित की जा रही है जिस हेतु आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय पाण्डेय, संयोजक रविकरण साहू, सचिव नीलेश रावल, उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा एवं मार्गदर्शक डॉ. पवन स्थापक, डॉ. हरिशंकर दुबे एवं राजेश स्थापक हैं, आप सभी सनातन धर्म प्रेमी बंधु एवं भगनी, प्रत्येक जन-मन राम रथयात्रा के संपूर्ण आयोजन में अपनी गरिमापूर्ण उपस्थिति एवं सहभागिता सुनिश्चित कर रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के बहुप्रतिक्षित अवसर पर उपस्थित होकर ण्यलाभ अर्जित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88