जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मेडिकल कॉलेज 1998 बैच के रीयूनियन में उत्साह और उमंग का संगम

जबलपुर दर्पण। कॉलेज डेज बहुत ही यादगार होते हैं, यहां बिताया हर पल छात्र के लिए बेहद कीमती है। वह न सिर्फ जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता खोजता है बल्कि गुरुजनों के आशीर्वाद व मित्रों के रूप में एक खजाना भी अपने साथ लेकर आगे बढ़ता है। कुछ ऐसी खट्टी मीठी यादों के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के 1998 बैच के पूर्व छात्रों का भी यूनियन 22, 23,24 दिसंबर को आयोजित हुआ, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लेकर गुरुजनों के सम्मान तक, विविध आयोजनों के जरिए छात्रों ने शानदार सेलिब्रेशन किया । उल्लेखनीय की समारोह में देश-विदेश से छात्र पहुंचे और अपनी अध्ययन स्थली को नमन किया। बैच के डॉ. अमितेश चतुर्वेदी, डॉ. शशिकांत पटने, डॉ.चेतना शमशेरी, डॉ. गौरव गुप्ता, डॉ.अनिल सिंह डॉ.अमित सिंह, डॉ. नेहा तिवारी डॉ. प्रीति गुप्ता, डॉ. सुदीप अग्रवाल ने बताया कि ये पल बहुत ही भावुक कर देने वाले थे, हम उसी कॉलेज में थे, जहां कई वर्षों पूर्व हमने अपने एक नए सफर की शुरुआत की थी। आगे भी हमारी कोशिश रहेगी कि कॉलेज से साथ हमेशा बना रहे। हम इसकी उन्नति में अपना पूरा-पूरा सहयोग दे सकें। और जमकर झूमे डॉक्टर सेलिब्रेशन की कड़ी में विजन महल में हुए आयोजन में चिकित्सकों ने मंच पर अपना टैलेंट दिखाया। संगीत और संस्कृति के रंगों से सजी महफिल का सभी ने जमकर आनंद उठाया। डॉक्टर्स ने फैमिली के साथ डांस किया और इन पलों को यादगार बना दिया। गुरुजनों को नमन मेडिकल कॉलेज में हुए में समारोह में पूर्व छात्रों ने गुरुजनों को नमन किया और उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। छात्रों ने कहा कि यह गुरुजनों की दी हुई सीख है कि हम अपने कर्तव्य पथ पर लोगों की सेवा करते हुए आगे बढ़ रहे हैं, वहीं टीचर्स ने भी पूर्व छात्रों को दिल से आशीर्वाद दिया। समारोह में गुरुजन डॉ. एचएस वर्मा, डॉ. रूपलेखा चौहान, डॉ. रैना,डॉ. एस सी पांडेय, डॉ. विश्नोई, डॉ. धनंजय शर्मा, डॉ. तोतड़े, डॉ. पीसी जैन, डॉ. मरकाम डॉ. राजेश तिवारी डॉ.दरयानी डॉ. ए लेले, डॉ. पवन अग्रवाल का अभिनंदन पूर्व छात्रों ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88