जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अतुल्य भारत की तर्ज पर बच्चों ने बाँधा समाँ

जबलपुर दर्पण। भारत एक अद्वितीय तथा अविभाज्य राष्ट्र है जिसमें विविधता और एकता का संगम है, भारत के हर राज्य ने अपनी विशेषता और सांस्कृतिक धरोहर के माध्यम से भारत देश को अतुल्य भारत की सज्ञा से नवाजा है जिसकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती। अतुल्य भारत की सुंदर ओंकी को प्रस्तुत करते हुए रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया मौका था पोली पाथर स्थित सत्य प्रकाश पब्लिक स्कूल के 21 वें वार्षिकोत्सव का जिसमें बच्चों ने अतुल्य भारत की तर्ज पर ऐसा समाँ बाँधा कि दर्शक दीर्घा मंत्र मुग्ध हो गए, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शौर्य चक्र एवं सेवा मेडल अवार्ड से सम्मानित ग्रेनेडियर्स रेजिमेंटल सेंटर जबलपुर के कमांडेंट ब्रिगेडियर ललित शर्मा रहे, जिन्होंने अनुशासन अकैडमी, ड्रिल, तथा फायरिंग के क्रम में सदैव सर्वोच्च रहते हुए विदेश में भी भारत की प्रतिष्ता को बढ़ाया, ललित शर्मा के आतिथ्य स्कूल डायरेक्टर मिस तरंग ग्रोवर एवं चेयरमेन अनिल ग्रोवर तथा श्रीमती मीना ग्रोवर की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, सर्वप्रथम छात्र क्वायर द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया इसके पश्चात डांस ड्रामा के रूप में भारत के विभिन्न राज्यों राजस्थान, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश केरल, नागालैंड, गोवा उत्तराखंड, असम, पंजाब, गुजरात आदि के लोक नृत्य एवं कलाकृति का प्रदर्शन छात्रों द्वारा किया गया, नौनिहालों ने राजस्थान के लोकगीतों पधारो मारे देश, पल्लो लटके, आंध्र प्रदेश के भरतनाट्यम तथा उत्तर प्रदेश के कथक नृत्य पर जब अपनी प्रस्तुतियों दी तो प्रेक्षागृह करतल ध्वनियों से गूँज उठा ।वहीं गोवा के कोली डांस, नागालैंड के बैंबू डांस, असम के बिहूडांस, मध्य प्रदेश के अहीर तथा पंजाब के भांगड़ा ने भी धूम मचाई, कला संस्कृतियों का सुंदर समन्वय देख दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए, कार्यक्रम का आकर्षण केरल का कथकली तथा कलारिपयटू भी रहा जिसमें बच्चों के नृत्य की भाव मुद्रा तथा कुरुक्षेत्र में कौरव पांडव युद्ध और अभिमन्यु वध की सजीव – नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों को एक पल के लिए भाव विभोर कर दिया, कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया, वहीं शाला विकास अधिकारी श्रीमती शिल्पा भाटिया ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर शाला की उपलब्धियों से अभिभावकों को अवगत कराया, शाला प्राचार्य राजीव सिंह ने भी अपने उद्बोधन से बच्चों का उत्साहवर्धन किया साथ ही शाला की भावी नवीन योजनाओं से अभिभावकों को अवगत कराया, मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर ललित शर्मा ने अपने उद्‌बोधन में छात्रों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना की तथा अपने प्रेरक वचनों से उनका उत्साह वर्धन किया, शाला डायरेक्टर मिस तरंग ग्रोवर ने भी सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए बच्चों के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें तथा अभिभावकों को बधाई दी, नृत्य शिक्षिका श्रीमती निवासना यादव तथा उनकी टीम की कोरियोग्राफी तथा आशुतोष द्विवेदी के कुशल मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ, कार्यक्रम के सफल संचालन में शाला विकास अधिकारी श्रीमती शिल्पा भाटिया, शैक्षणिक समन्वयक श्रीमती दविंदर कौर सेठी, शाला प्रबंधक डॉ. वंदना बोरा सहित समस्त स्टाफ की उपस्थिति तथा भागीदारी रही, अंत में हेड गर्ल सारा कुलस्ते द्वारा अतिथियों का धन्यवाद प्रेषित करते ए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88