सदर में निकली अक्षत कलश यात्रा

जबलपुर दर्पण। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर निर्माण को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व हिन्दू परिषद शिवाजी प्रखंड के द्वारा आयोजित अक्षत कलश यात्रा में भगवान राम दरबार की झांकी एवं अक्षत कलश शोभायात्रा के रूप में सदर काली माई मंदिर सिद्ध पीठ से प्रारंभ होकर सदर की विभिन्न गलियों से होते हुए सदर काली माई मंदिर सिद्ध पीठ प्रांगण में ही समाप्त हुई जिसमें श्रेत्रीय माता बहनों एवं हिन्दू जन मानस ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और पूजन अर्चन कर शोभायात्रा का स्वागत किया जिससे क्षेत्र का वातावरण भगवामय हो गया।।
पं कन्हैया रामकृष्ण तिवारी, पंकज गुप्ता,जागेश राव,वीरेंद्र साहू,रमेश यादव,सचिन कनोजिया,अमित शुक्ला, सचिन रजक,वीरु यादव, अमित राय,नितिन नामदेव,अचल नायडू,नितेश पारस,निखिल रजक,मनीष कनोजिया, बब्लू ओटवानी, रोहित हवेल इत्यादि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व हिन्दू परिषद शिवाजी प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा को सफल बनाया ।



