शब्दाक्षर प्रदेश अध्यक्ष कवि राजीव खरे व कवित्री पुष्पा प्रांजलि को वातायन साहित्य से अलंकृत

जबलपुर दर्पण। वातायन साहित्य सांस्कृतिक संस्था उमरिया द्वारा इस वर्ष साहित्य मे विशेष उपलब्धियों हेतु कवि राजीव खरे,रैपुरा (पन्ना )प्रदेश अध्यक्ष शब्दाक्षर राष्ट्रीय साहित्य संस्था भारत वर्ष एवं कवित्री पुष्पा गुप्ता ‘प्रांजलि’ कटनी शब्दाक्षर कुंडलियाँ आचार्य को वर्ष 2023 के वातायन अलंकरण समारोह मे सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में परमानन्द तिवारी, शरद जायसवाल, कवि विद्यार्थी, डॉ. प्रियंका मिश्रा,अनिल मिश्रा, राजकुमार महोविया, इंजी. विनोद नयन, विजय वागरी, आनंद जैन अकेला, शायर लखन अंजाना के साथ देश प्रदेश के प्रतिष्ठित रचनाकारों कि उपस्तिथि रही, सभी साहित्य प्रेमियों ने इस उपलधि हेतु बहुत बधाई प्रेषित की हैं।




