मनाया गया भगवान दत्तात्रेय प्राकट्योत्सव

जबलपुर दर्पण। ब्रह्मा,विष्णु और शिव के समन्वित स्वरूप भगवान दत्तात्रेय का प्राकट्योत्सव टेलीग्राफ गेट नंबर 4 स्थित दत्त मंदिर में हर्षोल्लास व भक्तिभाव के साथ मनाया गया। सात दिनों से जारी समारोह का विविध धार्मिक आयोजनों के साथ समापन हुआ। पालने त्रिदेवों की मनमोहक छवि देखकर भक्तजन मंत्रमुग्ध हो गए।पूजन अर्चन के बाद भगवान की महा आरती की गई। समारोह में पूर्व महापौर डॉ .स्वाति गोडबोले,प्रधान अर्चक दिगंबर तारके,जयश्री तारके, डॉ. एच. पी. तिवारी,मयंक तारके, चित्रा मानविकर,मधु शर्मा,वंदना कलमकर,रवि श्रीवास्तव,हेमंत पाठक,प्रवीण पाठक,छाया कलमकर,श्रावंती पारिया व किशोर कलमकर सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी उपस्थित थे।


