हेडिंग; मिसेज़ इंडिया टैलेंट रनवे सीजन 2 की विनर बनी डॉ. नीलिमा सिंह

जबलपुर दर्पण। कहते हैं कि मन में कुछ कर गुजरने की चाह हो तो हर राह आसान हो जाती है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है शहर की डॉ. नीलिमा सिंह ने। वे हाल ही में मायानगरी मुंबई में हुए टैलेंट रनवे सीजन 2 में मिसेज इंडिया टैलेंट रनवे 2 की विनर बनी हैं। मुंबई में टैलेंट फुल ऑन के संचालक अभिषेक सुमन, 40 आरटीएफ मीडिया और जानी मानी फैशन डिजाइनर स्वाति सिन्हा द्वारा शो का आयोजन किया गया था। शो में देश के कोने-कोने से मिस, मिस्टर, मिसेज और किड्स कैटेगरी में ऑडिशन द्वारा फाइनलिस्ट चुने गए,इन फाइनलिस्ट प्रतियोगियों ने मुंबई में अपनी प्रतिभा दिखाई। डॉक्टर नीलिमा ने ब्यूटी एंड ब्रेन के कॉम्बिनेशन से जजेस का दिल जीता। यह सम्मान उन्हें सुप्रसिद्ध कलाकार करण शर्मा के हाथों से प्रदान किया गया। खास बात ये रही की शो में बॉलीवुड व टीवी जगत की कई जानी मानी हस्तियां शामिल रहीं। अभिनेत्री विविधा कीर्ति, पारुल चौधरी, अंजली उजवने, अभिनेता करन शर्मा, मिजिंदर करीर, सुप्रसिद्ध संगीत निर्देशक- गायक अरविंदर सिंह, संगीतकार के. आर. वाही, गायक अभिषेक राजपूत, जैसे सितारों के बीच मिसेज नीलिमा ने फैशन का जलवा बिखेरा।
मल्टीटालेंटेड हैं नीलिमा उल्लेखनीय है कि डॉ. नीलिमा गवर्नमेंट नर्सिंग कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं, उन्होंने नर्सिंग में पीएचडी की है। इसके साथ ही वे कई सामाजिक और सांस्कृतिक उपक्रमों से जुड़ी हैं। नृत्य, नाटक, अभिनय, रैंप वॉक, मॉडलिंग, व्यक्तित्व विकास इत्यादि में उनकी रुचि हैऔर वे इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहीं हैं।
*सपनों को दें उड़ान
- डॉ. नीलिमा ने बताया कि मां और हसबैंड के सपोर्ट से उन्हें यह सफलता मिली। उनका 8 साल का बेटा श्रेयश भी उनकी प्रेरणा बना। यह सफर उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था, उनकी प्रतिस्पर्धा देश भर से पहुंची प्रतिभाओं से थी। जहां उन्होंने एक अलग छाप छोड़ते हुए विजेता का खिताब हासिल किया। डॉ. नीलिमा कहती हैं कि जबलपुर जैसे शहर से निकलकर इस मंच पर खुद को रिप्रेजेंट करना एक बेहद खास अनुभव रहा। अपने आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने सारी मुश्किलों को दरकिनार करते हुए यह सफलता अर्जित की। वे कहती हैं कि शादी के बाद महिलाओं के लिए इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेना ही बहुत बड़ी चुनौती होती है, घर परिवार से लेकर सारी जिम्मेदारियों को साथ लेकर चलते हुए आगे बढ़ना आसान नहीं होता। वह समाज को संदेश देना चाहती हैं कि शादी के बाद भी नारी शक्ति अगर चाहे तो अपने सपनों को उड़ान दे सकती है, बस जरूरत है तो प्रबल इच्छा शक्ति की। यहां परिवार और समाज का सपोर्ट बहुत मायने रखता है। डॉ. नीलिमा नेत्र रोग विशेषज्ञ सुदर्शन हॉस्पिटल के संचालक एवं शंकराचार्य आई हॉस्पिटल में डायरेक्टर डॉ. अनुज प्रताप सिंह की पत्नी हैं।
ऐसे शुरू हुआ सिलसिला
डॉ. नीलिमा ने बताया कि उनकी मॉडलिंग यात्रा वर्ष 2020 में शुरू हुई, जब उन्होंने प्रतिष्ठित टैलेंट रनवे फैशन शो में मिसेज मध्य प्रदेश 2020 का खिताब जीता। वही उन्होंने वर्ष 2022 में मिसेज इंडिया परसोना का खिताब भी जीता। सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में योगदान को देखते हुए उन्हें 2023 में नारी शक्ति पुरस्कार भी दिया गया। इतना ही नहीं वर्ष 2023 में प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर रिचा बत्रा पाल द्वारा आयोजित डिजाइनर रनवे सीजन 2 कार्यक्रम में शो स्टॉपर के रूप में भी उन्हें आमंत्रित किया गया। आप शहर के विभिन्न कार्यक्रमों में बतौर जज व जूरी मेंबर भी शामिल होती रहीं हैं,वहीं समाज सेवा के क्षेत्र में भी पूरी तरह सक्रिय हैं।



