कांग्रेस की नियत एवं नीति में खोट: राजेंद्र शुक्ला

जबलपुर दर्पण। कांग्रेस पार्टी की नियत एवं नीति दोनो में खोट है क्योंकि जिस पार्टी के नेता ही दिशाहीन हो उनका जनता से संवाद संपर्क हो पाना ही कठिन है यह बात जबलपुर प्रवास पर पधारे उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कार्यकर्ताओं से भेंट के पश्चात भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में मीडिया से चर्चा के दौरान कही। राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस ने हाल ही में अभी भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई उसका क्या हश्र हुआ सभी जानते हैं और अन्याय करने वाली कांग्रेस अब न्याय यात्रा निकाल रही है वो भी दिशाहीन होगी क्योंकि कांग्रेस का जनता से कोई संबंध नहीं है । राजेंद्र शुक्ला ने कार्यकर्ताओं से कार्यालय में भेंट कर सभी से बातचीत की कार्यकर्ताओं में उनका स्वागत अभिनंदन किया।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, विधायक अभिलाष पांडे, पूर्व महापौर सदानंद गोडबोले, स्वाति गोडबोले, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज बिज, कमलेश अग्रवाल, अश्विनी परांजपे, लालू यादव, डिम्पी विश्वकर्मा, रविन्द्र पचौरी, चक्रेश नायक, दीप महदेले, निर्मल चोपड़ा, रवि साहू, शुभम अवस्थी, आदि उपस्थित थे।


