छिंदवाड़ा दर्पण

कलेक्टर नारायन की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की गहन समीक्षा बैठक संपन्न

छिन्दवाड़ा जबलपुर दर्पण । कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की स्थिति एवं जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अग्रिम कुमार एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खंड परासिया तथा छिंदवाड़ा के कार्यपालन यंत्री, सभी एसडीओ व उपयंत्री उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्री नारायन ने जल-प्रदाय योजनाओं की सतत मॉनिटरिंग एवं कार्यों की गुणवत्ता को लेकर निर्देश जारी किए । कलेक्टर श्री नारायन ने सर्वप्रथम पेयजल कूपों का स्थल निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करने के लिये निर्देशित किया कि बी.आई.एस. मानकों के अनुरूप सुरक्षित पेयजल ही जन-सामान्य को उपलब्ध हो। इसके अतिरिक्त, ग्रामीण नल-जल योजनाओं के लिये स्थापित ओवरहेड टैंकों की साफ-सफाई एवं विसंक्रमण का कार्य नियमित अंतराल पर करने के लिए निर्देशित दिया गया । जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रगतिरत सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिये गये, जिसमें विशेष रूप से पाइपलाइन बिछाने एवं संरचनाओं के निर्माण में तकनीकी विशिष्टीकरण का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया । कलेक्टर श्री नारायन ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रभावी क्षेत्र-पर्यवेक्षण सुनिश्चित करें तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन की उपलब्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, जिससे “हर घर जल” का लक्ष्य समय पर पूर्ण हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88