जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

दसमुखी महाकाली मंदिर से निकली अक्षत कलश शोभायात्रा जगह-जगह हुआ स्वागत

जबलपुर दर्पण। विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की रचना अनुसार श्रीराम तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से आए पूजित अक्षत – कलश की शोभायात्रा नर्मदा जिला गोल बाजार क्षेत्र में निकल गई, विश्व हिंदू परिषद के नर्मदा जिला मंत्री राजेश पटेल ने जानकारी में बताया कि पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा पूरे जिले के हर प्रखंड-खंड स्तर पर आयोजित की जाना है इसी क्रम में आज कछियाना स्थित दसमुखी श्रीमहाकाली मंदिर कछियाना से पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा महंत योगी राजेश महाराज जी के नेतृत्व में अन्य पूज्य संतों के सानिध्य में गढ़ा फाटक गोल बाजार, घमंडी चौक, लार्डगंज होते हुए, मालवीय चौक, होकर गोल बाजार में पुनः श्रीदसमुखी महाकाली मंदिर में पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा का अल्प विश्राम दिया गया, शोभायात्रा में महंत योगी राजेश महाराज जी एवं विश्व हिंदू परिषद के सर्वश्री प्रांत के रमेश श्रीवास धर्म यात्रा प्रमुख, संघ डॉक्टर पवन स्थापक, उमेश शुक्ला जिला सत्संग प्रमुख, राजेश रैकवार
जिला मंत्री, सहमंत्री उमेश राठौर, अखिलेंद्र सिंह एडवोकेट, रोहित चौकसे, राजेश जैन, प्रवीण पटेल राजेश सोनकर, शैलेंद्र गुप्ता कमलेश शर्मा सहित 100 से अधिक मातृशक्तियों अपने सिर पर पूजित अक्षत कलश सर पर रखकर यात्रा में मुख्य रूप से शामिल रही। इस अवसर पर अखिलेश सिंह एडवोकेट, हिमांशु सेन, सुरेश सोनी, शुभम जायसवाल, संदेश गुप्ता, पार्षद रजनी साहू, निशा तिवारी, नम्रता अग्रवाल, सुषमा पटेल, संगीता पटेल, तिलक पटेल आदि लोग मौजूद रहें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page