जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कड़कड़ाती ठंड में गरीबों का सहारा बने युवा

जबलपुर दर्पण। जब पूरा शहर इस कड़कड़ाती ठंड में वर्ष 2023 को अलविदा एवं 2024 के स्वागत का जश्न मनाने में व्यस्त था तब शहर के युवा गरीबों का सहारा बने। उन्होंने सड़क किनारे खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने वाले गरीब परिवारों के बीच पहुंचकर उन्हें गर्म वस्त्र शॉल,कंबल,कपड़े,खाना आदि वितरित कर नव वर्ष मनाया। शेख सलमान खान एवं राज ठाकुर ने बताया कि हम लोगों द्वारा हजरत सैयद दरवेश शाह चमीटा वाले बाबा दरबार रानीताल में हर वर्ष ऐसे गरीब परिवार जो आर्थिक रूप से कमजोर है तथा जिनका घर नहीं है और सड़क किनारे खुले आसमान के नीचे सोते हे ऐसे परिवारों को गर्म वस्त्र वितरण कर नव वर्ष मनाया जाता है इस वर्ष भी हम लोगों ने लगभग दो सौ परिवारों को गर्म वस्त्र वितरण कर उन्हें नव वर्ष की खुशियां दी। उन्होंने कहा कि इस नव वर्ष पर सभी को संकल्प लेना चाहिए कि ऐसे लोग जिनका कोई नहीं है उनके बीच में पहुंचकर खुशी मनाएं। इस अवसर पर मुख्य रूप से एनएसयूआई के शफी खान, विनोद सिंह ठाकुर, रसूल खान,शेख सलमान खान, राज ठाकुर,शेख साहिद, विशाल ठाकुर, शेख शुभानी, शेख ख्वाजा, गोपाल रैकवार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88