जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

तीसरे स्थान अर्जित कर बढ़ाया जबलपुर शहर का गौरव

जबलपुर दर्पण। 27वीं संगमलाल राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2023 का आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य के कानपुर शहर अधिवक्ता परिषद भवन सिविल लाइन में दिनांक 30 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2023 तक किया गया जिसमें मध्यप्रदेश टीम दल कोच राजकुमार यादव के निर्देशन में जबलपुर शहर के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए क्योरिगी में 17 स्वर्ण 1 रजत ,पुमसे 10 स्वर्ण दो रजत एवं स्पीड किकिंग में 2 स्वर्ण पदक अर्जित करते हुए प्रतियोगिता में ओवरऑल टीम चैम्पियनशिप में तीसरा स्थान अर्जित कर जबलपुर शहर का गौरव बढ़ाया। साथ ही वरिष्ठ ताइक्वांडो कोच राजकुमार यादव के साथ मुख्य निर्णायक मंडल में शिवानी बेन ने रेफरी की भूमिका निभाते हुए प्रतियोगिता में अपना पूर्ण योगदान दिया जिन्हें आयोजक समिति द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । खिलाड़ियों के नगर नगर आगमन पर थाना प्रभारी गोराबाजार लवकेश उपाध्याय ने खिलाड़ियों का मुख मिष्ठान कर शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी। पदक विजेता खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी ऑफ इंडिया के वरिष्ठ संरक्षक मिलन मुखर्जी अध्यक्ष प्रेमनगर बंगाली कालीबाड़ी समिति ,संरक्षक सुश्री मधु यादव अर्जुन अवार्डी पूर्व कप्तान अखिल भारतीय महिला हॉकी टीम, राकेश नेम अध्यक्ष नेम समाज जबलपुर, अध्यक्ष राजकुमार यादव अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट खेल प्रशिक्षक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुड्डू नवीं प्रतिनिधि महापौर सदस्य नगर निगम जबलपुर, उपाध्यक्ष मिलिंद भालेकर मुख्य सम्पादक दैनिक सम्यक एक्सप्रेस समाचार पत्र , कोषाध्यक्ष एम सुजेश नायडू, आदि ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित की। यह सभी पदक विजेता खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रशिक्षक राजकुमार यादव के निर्देशन में मदन महल प्रेमनगर बंगाली कालीबाड़ी परिसर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं । मानवी यादव, आकृति सिंह भदौरिया,कामाक्षा पटेल, भावना पट्टा, रेशु सिंह मसराम, कृतिका खियानी, नव्या चौरसिया, अमिष्का रॉय, अंशिता रॉय, वैष्णवी उपाध्याय, प्रियांशी उपाध्याय, शिवानी बेन,मानवराज यादव,अंश अग्रवाल, अपूर्व पटेल, शौर्य राठौर, ऋषि ठाकरे,रमन मेहरा, ईशान दुबे, कुशाग्र गुप्ता,कार्तिक यादव ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page