खास खबरजबलपुर दर्पण

जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।


2 किलो 200 ग्राम गांजा सहित दो युवक धर दबोचें।

जबलपुर। पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है दिये गये निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अमित कुमार (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर) अगम जैन (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (दक्षिण) डाॅ. संजीव उइके, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शिवेश सिंह बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) गोपाल प्रसाद खाण्डेल के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षकों के द्वारा अपने अपने अनुभाग के थाना प्रभारियों को सूचना संकलित कर अवैध मादक पदार्थो की तस्करी मे लिप्त आरोपियेा को चिन्हित कर कार्यवाही किये जाने हेतु लगाया गया है।
                थाना प्रभारी चरगवां उप निरीक्षक रीतेश पाण्डेय ने बताया कि दिनांक 09-07-2020 को विश्वसनीय  मुखबिर से सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम नुनपुर कैेनाल के पास 2 नयी उम्र के लड़के मोटर सायकिल में एक प्लास्टिक की बोरी में गांजा रखे हुये हैं खडे होकर ग्राहकर का इंतजार कर रहे हैं यदि तुरंत दबिश दी गयी तो रंगे हाथों पकडे जायेंगे। सूचना पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुये तत्काल योजनाबद्ध तरीके से मुखबिर के स्थान पर योजनाबद्ध तरीके से दबिस दी गई ग्राम नुनपुर केनाल के पास एक मोटर सायकिल होण्डा ड्रीम युगा खडी दिखी जहां 17 वर्षिय एक किशोर के साथ एक युवका खडा दिखा,  नाम पता पूछने पर 17 वर्षिय किशोर के साथ के साथ खडे युवक ने अपना नाम राधेश्याम लोधी उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम महगवां थाना चरगवां का रहने वाला बताया, सूचना से अवगत कराते हुये दोनो  की तलाशी लेने पर  राधेश्याम लोधी  के हाथ में ली हुई प्लास्टिक की बोरी के अंदर 2 पैकिट पालीथीन पीली क्रीम कलर के टेप से लिपटे हुये मिले जिनमें मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया,  तौल करने पर कुल 2 किलो 200 ग्राम गांजा होना पाया गया । गांजा के संबंध में पूछताछ पर विक्रय हेतु लाना बताये तथा उक्त गांजा कहाॅ से मिला के सम्बंध मे पूछने पर  उक्त गांजां बरगी के जंगल में 2 व्यक्तियों द्वारा देना बताये। राधेश्याम लोधी से गांजा एवं 17 वर्षिय किशोर से बिना नम्बर की मोटर सायकिल होण्डा ड्रीम युगा काले लाल रंग की जप्त करते हुये दोनों के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88